1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गोंडा: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अंतर्जनपदीय गैंग को किया गिरफ्तार

गोंडा: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अंतर्जनपदीय गैंग को किया गिरफ्तार

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
गोंडा: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अंतर्जनपदीय गैंग को किया गिरफ्तार

(गोंडा से संवाददाता लवलेश श्रीवास्तव की रिपोर्ट)

गोंडा जिले की खोडारे पुलिस व स्वाट टीम ने अंतर्जनपदीय गैंग का खुलासा करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उनके कब्जे से 70 हजार की नगदी, दो बाइक और एक देसी कारतूस बरामद भी किया है। पकड़े गए अभियुक्तों के खिलाफ लखनऊ बहराईच सहित सूबे के कई थानों में विभिन्न आपराधिक मुकदमें पंजीकृत हैं।

बता दें कि, 14 फरवरी को खोडारे थाना क्षेत्र के गांव पंडरी हाथीराय निवासी चंद्रिका प्रसाद पुत्र बाबूराम के बाइक का डिग्गी तोड़कर 70000 रुपये नकदी लेकर दो अज्ञात बाइक सवार युवक फरार हो गए थे। जिस के संबंध में पीड़ित द्वारा मुकदमा पंजीकृत कराया गया था, प्रकरण में पुलिस को छानबीन के दौरान थाना क्षेत्र के भगदर चौराहे पर तीन युवक संदिग्ध परिस्थितियों में दिखाई पड़े पुलिस ने उनको रोककर पूछताछ की। इस दौरान पता चला कि, तीनों युवक शातिर अपराधी हैं।

 तलाशी के दौरान अभियुक्तों (दिनेश और दिलीप) के पास से लूट की घटना में प्रयुक्त डिस्कवर मोटरसाइकिल तथा लूटे गए 70000 रुपये तथा दिलीप के पास से एक  तमंचा अन्य सामन भी बरामद किए गए है। इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र कुमार ने बताया कि, खोडारे थाना अंतर्गत हुई लूट की घटना के सारे पैसे बरामद कर लिए गए हैं। यह तीनों अभियुक्त मूलतः धानेपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। इन तीनों के विरुद्ध सुबे के विभिन्न थानों में लूट हत्या डकैती जैसे विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत है। पुलिस अभी गहराई से छानबीन कर रही है कि इन अभियुक्तों पर और कहां-कहां पर मुकदमा पंजीकृत है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...