1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. गोल्ड विजेता नीरज चोपड़ा ने बैंड वैल्यू में दी विराट कोहली को टक्कर, अंग्रेजी में सवाल पूछने पर कहा- सर हिंदी में पूछ लो…

गोल्ड विजेता नीरज चोपड़ा ने बैंड वैल्यू में दी विराट कोहली को टक्कर, अंग्रेजी में सवाल पूछने पर कहा- सर हिंदी में पूछ लो…

द्वंद कहां तक पाला जाए, युद्ध कहां तक टाला जाए। तू भी राणा का वंशज, फेंक जहां तक भाला जाए।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
गोल्ड विजेता नीरज चोपड़ा ने बैंड वैल्यू में दी विराट कोहली को टक्कर, अंग्रेजी में सवाल पूछने पर कहा- सर हिंदी में पूछ लो…

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: टोक्यो ओलंपिक से पहले शायद ही कोई नीरज चोपड़ा को जानता रहा होगा। लेकिन अब नीरज चोपड़ा किसी परिचय के मोहताज नहीं है। देश का बच्चा-बच्चा अव उनको अपना आदर्श मान रहा है। जैवलिन थ्रोअर में नीरज चोपड़े ने सीधा गोल्ड पर निशाना लगाकर इतिहास रच दिया। इतना ही नहीं वो देश के इकलौते ऐसे ओलपिंक खिलाड़ी हैं, जिन्होने गोल्ड जीता है। टोक्यो ओलंपिक 2020 का देश का पहले गोल्ड है।

आपको बता दें कि नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो के फाइनल में 87.58 की सर्वश्रेष्ठ दूरी तय करते हुए गोल्ड पर कब्जा किया। देश के लिए नीरज चोपड़ा वो सेना साबित हुए जिनकी तलाश पिछले 13 सालों से थी। नीरज ने 13 साल बाद ओलंपिक में देश के लिए सोना जीता है। उनके गोल्ड जीतने के साथ ही देश में एक क्रांति आ गई। लोग स्वर्गीय वाहिद अली वाहिद की कविता की पंक्ति सोशल मीडिया पर लिखकर गर्व महसूस कर रहे थे।

स्वर्गीय वाहिद अली वाहिद ने अपनी एक कविता में लिखा है कि द्वंद कहां तक पाला जाए, युद्ध कहां तक टाला जाए। तू भी राणा का वंशज, फेंक जहां तक भाला जाए। ये पक्तियां सोशल मीडिया में छा गई। नीरज चोपड़ा की तुलना लोग महाराणा प्रताप से करने लगे। अब देश में उनकी ब्रैंड वैल्यू ने लंबी छलांग लगाई है

गोल्ड जीतने के बाद पुरी दुनिया की नजरें नीरज चोपड़ा पर हैं। बड़ी बड़ी कंपनियां इस टॉप खिलाड़ी को स्पोर्ट करने के लिए आगे आ रही हैं। वहीं सभी ब्रैंड्स की नजरें भी इन पर हैं। IIS और JSW स्पोर्ट्स के फाउंडर पार्थ जिंदल ने कहा है कि नीरज चोपड़ा की ब्रैंड वैल्यू विराट कोहली के बाद हो गई हैं।

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले नीरज चोपड़ा का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक शो होस्ट नीरज चोपड़ा से अंग्रेजी में सवाल पूछा। उन्होंने कहा आपने जैवलिन की शुरुआत कैसे की, जरा हमें इसकी कहानी बताइए? इसपर नीरज मुस्कुराते हुए कहते हैं- सर हिंदी में पूछ लो।

इसके बाद नीरज से एक और सवाल अंग्रेजी में पूछा गया तो उन्होंने फिर वहीं किया। उन्होंने सवाल हिंदी में पूछने की बात कही। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। नीरज चोपड़ा टोक्यो खेलों में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतने के बाद पुरूष भाला फेंक विश्व रैंकिंग में 14 पायदान की छलांग लगाकर दूसरे स्थान पर पहुंच गए।

23 वर्षीय चोपड़ा टोक्यो ओलंपिक से पहले रैंकिंग में 16वें स्थान पर थे जिसमें उनका औसत प्रदर्शन स्कोर 1224 अंक था। उन्होंने 87.58 मीटर दूर भाला फेंककर भारत को एथलेटिक्स का पहला पदक दिलाया था। विश्व एथलेटिक्स द्वारा जारी ताजा रैंकिंग में नीरज के अब 1315 के औसत प्रदर्शन स्कोर से जर्मनी के योहानेस वेटर (1396) के बाद दूसरे स्थान पर हैं।

 

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...