1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. कोई भी नहीं बल्कि ये 5 तरह की धूप ही देनी चाहिए पूजा में, चुटकी में होगी परेशानियां दूर

कोई भी नहीं बल्कि ये 5 तरह की धूप ही देनी चाहिए पूजा में, चुटकी में होगी परेशानियां दूर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कोई भी नहीं बल्कि ये 5 तरह की धूप ही देनी चाहिए पूजा में, चुटकी में होगी परेशानियां दूर

नई दिल्ली: हिंदू मान्यताओं के अनुसार पूजा-पाठ करते वक्त भगवान के आगे धूप जलाकर ध्यान करने से नेगेटिविटी तुरंत खत्म हो जाती है। कई बार घी का दीया जलाने के बारे में भी आपने ऐसा सुना होगा। तो ये बिल्कुल भी गलत नहीं है। दरअसल, सनातन धर्म के अनुसार धूप-दीप का अपने आप में एक बड़ा महत्व है। ऐसा माना जाता है कि अगर पूरे विधि-विधान के साथ नियमित रुप से धूप-दीप चढ़ाया जाए तो घर-परिवार की सारी नकारात्मकता और परिवार का सारा दुख चुटकियों में दूर हो जाता है। लेकिन धूप भी अलग-अलग प्रकार होती है, तो चलिए जानते है उन धूप के बारें में जिनसे हमारी परेशानियां कम हो सकती हैं-

कर्पूर की धूप

कर्पूर एक सुगंधित पदार्थ है। इसे जलाने से वातावरण सुगंधित हो जाता है। पूजा-पाठ में इसका उपयोग आरती के लिए किया जाता है। प्रतिदिन सुबह और शाम को कर्पूर जलाने से देवदोष व पितृदोष का शमन होता है। घर के वास्तुदोष को मिटाने के लिए कर्पूर का बहुत‍ महत्व है।

गुग्गुल की धूप

गुग्गुल का उपयोग सुगंध, इत्र व औषधि में भी किया जाता है। इसकी महक मीठी होती है और आग में डालने पर वह स्थान सुंगध से भर जाता है। घर में अगर किसी प्रकार का दोष हो तो 7 दिन तक शुद्ध गुग्गल की धूप घर में दें। इससे आपकी परेशानी दूर हो सकती है साथ ही गृहकलह भी शांत होती है।

लोबान की धूप

लोबान को सुलगते हुए कंडे या अंगारे पर रख कर जलाया जाता है। इसे जलाने से घर का माहौल सुंगधित हो जाता है और सुख-समृद्धि बनी रहती है। इसे इसे जलाने से पारलौकिक शक्तियां आकर्षित होती है। इसलिए किसी विशेषज्ञ से पूछकर ही इसका उपयोग करें तो बेहतर रहता है।

गुड़-घी की धूप

गुड़ और घी मिलाकर उसे कंडे पर जलाएं। चाहे तो इसमें पके चावल भी मिला सकते हैं। इससे जो सुगंधित वातावरण निर्मित होगा, वह आपके मन और ‍मस्तिष्क के तनाव को शांत कर देगा। जहां शांति होती है, वहां गृहकलह नहीं होता और जहां गृहकलह नहीं होता वहीं लक्ष्मी वास करती हैं। गुड़-घी की धूप विशेष दिनों में देने से देवदोष व पितृदोष का शमन होता है।

नकारात्मकता शक्तियों को भगाने के लिए

पीली सरसों, गुगल, लोबान, गौघृत को मिलाकर इसकी धूप बना लें और सूर्यास्त के बाद दिन अस्त के पहले उपले (कंडे) जलाकर यह सभी मिश्रित सामग्री उस पर डाल दें और उसका धुआं संपूर्ण घर में फैलाएं। ऐसा 21 दिन तक करेंगे तो घर से सभी तरह की नकारात्मक शक्तियां हट जाएगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...