1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गाजियाबाद: पुलिस ने तीन शातिर लुटेरो को किया गिरफ्तार

गाजियाबाद: पुलिस ने तीन शातिर लुटेरो को किया गिरफ्तार

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
गाजियाबाद: पुलिस ने तीन शातिर लुटेरो को किया गिरफ्तार

{ गाजियाबाद से प्रवीण अरोड़ा की रिपोर्ट }

लोनी क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था और उसी दौरान लकड़ी की टाल के पास से पुलिस ने तीनो शातिर लुटेरों के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल आठ मोबाइल दो चाकू पुलिस ने बरामद की, पुलिस पूछताछ में तीनों लुटेरों ने अपना नाम दानिश,अनीस व जावेद,बताया है।

तीनों लुटेरों ने बताया कि जेब खर्चे पूरे ना होने की वजह से स्नैचिंग,मोबाइल लूट,झपट मारी, किया करते थे और मोबाइल को लूट कर दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में बेचा करते थे और अपनी जेब खर्च को पूरा किया करते थे।

पुलिस ने तीनों शातिर लुटेरों का अपराधिक इतिहास खंगाला तो पुलिस ने बताया कि तीनों के ऊपर लोनी कोतवाली से कई मुकदमे दर्ज कर तीनों लुटेरों को पहले भी पुलिस जेल भेज चुकी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...