1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गाजियाबाद: नकली आधार कार्ड बनाने वालों को किया गिरफ्तार

गाजियाबाद: नकली आधार कार्ड बनाने वालों को किया गिरफ्तार

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
गाजियाबाद: नकली आधार कार्ड बनाने वालों को किया गिरफ्तार

{ गाजियाबाद से प्रवीण अरोड़ा की रिपोर्ट }

लोनी एस डी एम खालिद अंजुम खान के निर्देशन में बड़ी कार्यवाही हुई है और फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की गई है। लोनी एसडीम के द्वारा तीन दुकानों पर कार्रवाई की गई है और भ्रष्टाचार की शिकायत पर की जाने वाली यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है।

लोनी उप जिलाधिकारी ने बताया कि काफी दिनों से उन्हें ऐसी शिकायतें प्राप्त हो रही थी कि तहसील के बाहर वकीलों के चैंबर पर नकली आधार कार्ड पैसे लेकर बनाए जा रहे हैं जो 800 रूपए में एक आधार कार्ड बनाते थे।

आगे बताया कि पुलिस ने मौके से कई लोगों को गिरफ्तार किया है, उनके पास से भारी मात्रा में कैश बरामद हुआ है लेमिनेशन की मशीन आदि सामान हुआ बरामद लोनी एसडीम खालिद अंजुम ने बताया ऐसी कार्रवाई चलती रहेंगी और जो भी ऐसी अवैध दुकानें चलाएगा उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...