आज शिक्षक दिवस है, शिक्षक दिवस हर साल 5 सितंबर को भारत के उप-राष्ट्रपति और महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधा कृष्णन के जन्मदिन के अवसर पर मनाया जाता है।
सनातन परंपरा में प्राचीन काल से ही गुरुओं को सबसे ऊंचा दर्जा दिया गया है, आज हम आपको देश के पहले गुरु के बारे में बताते है जिन्होंने वेदों के विभाग किए और महाभारत की रचना की थी।
यह एक ऐसा ग्रंथ है जो मानव जीवन को एक नई दिशा दे सकता है। महर्षि वेदव्यास ने ही वेदों, 18 पुराणों और महाकाव्य महाभारत की रचना की थी। महर्षि के शिष्यों में ऋषि जैमिन, वैशम्पायन, मुनि सुमन्तु, रोमहर्षण आदि शामिल थे।
हिन्दू धार्मिक शास्त्रों में महर्षि वेदव्यास को प्रथम गुरु माना गया है। कहते हैं महर्षि वेदव्यास स्वयं भगवान विष्णु जी के अवतार थे। इनका पूरा नाम कृष्णदै्पायन व्यास था।