भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ की जिम्मेदारी जनरल बिपिन रावत ने संभाली। वहीं जिम्मेदारी संभालने के बाद जनरल बिपिन रावत ने कहा कि, हमारा फोकस तीनों सेनाओं को मिलाकर तीन नहीं बल्कि 5 या फिर 7 करने पर होगा।
उन्होंने आगे कहा कि, तीनों सेनाओं को मिलाकर 3 नहीं बल्कि 5 या 7 होंगी। वहीं जनरल रावत से मौजूद पत्रकारों द्वारा पूछे गए पीओके पर सवाल का जबाव देते हुए कहा कि, पीओके पर जो प्लान है वह कभी पब्लिक में नहीं बताए जाते हैं।
आर्मी, नेवी और एयरफोर्स के पर जनरल रावत बोलें कि, इन तीनों सेनाओं के बीच समन्वय स्थापित करना है। ये तीनों ही फोर्स टीम वर्क के तहत काम करेंगी और उस पर नजर रखने का काम सीडीएस के जरिए होगा। जनरल बिपिन रावत ने गार्ड ऑफ ऑनर लेने के बाद तीनों सेनाओं के प्रमुखों से भी खास मुलाकात की।
जनरल बिपिन रावत ने राजधानी दिल्ली में स्थित नेशनल वॉर मेमोरियल पर शहीदों को नमन करने के बाद उन्होंने आर्मी चीफ मनोज मुकुंद नरवाणे, नेवी चीफ कर्मबीर सिंह और एयर चीफ मार्शल राकेश सिंह भदौरिया समेत अन्य वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों से खास बातचीत की।