बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान की बेटी सुहाना इन दिनों सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में रंगभेद को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा किया।
https://www.instagram.com/p/CFwqMkbnHZx/
सांवला रंग होने की वजह से सुहाना खान को कुछ असामाजिक तत्वों ने काली बोला। जिसका शाहरुख खान की बेटी ने करारा जबाव दिया। इस बीच महिला सशक्तिकरण पर शाहरुख खान की पत्नी गौरी का भी सोशल मीडिया पोस्ट सामने आया है।
https://www.instagram.com/p/CFt-P2YH7W2/
गौरी खान सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। उन्होंने गुरुवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर महिला सशक्तिकरण से जुड़ा एक पोस्ट साझा किया। गौरी खान ने इस पोस्ट से साथ अपने आधे चेहरे की तस्वीर को भी साझा किया है।
https://www.instagram.com/p/CFHBlMSngow/
इस तस्वीर के साथ उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘मैं एक महिला हूं। रक्षक, म्यूज अर्थात पोज देना, पथिक यानी घूमना-फिरना, सपने देखने वाली और सफल महिला हूं। आप केवल मेरा एक हिस्सा देखें। वह हिस्सा जो मेरी भूमिका में निहित है, मेरी आत्मा में नहीं।’
गौरी आगे लिखती हैं, ‘यह सब अनदेखी मुझे पूरा करती है, इस हिस्से से मुझे शक्ति मिलती है। उन महिलाओं को टैग करें जो आपकी आत्मा को प्रेरित करती हैं। स्वयं की एक क्रॉप की गई फोटो पोस्ट करें, मैसेज शेयर करें। चलिए इस शक्ति को ग्लोबली क्रिएट करते हैं।’
https://www.instagram.com/p/CElYKfSn7eM/
गौरी खान ने अपने इस पोस्ट को फिल्म इंडस्ट्री के कई लोगों को टैग किया है। उन्होंने अपनी पोस्ट को डिजाइनर मोनीषा जयसिंह, कोरियोग्राफर फराह खान, अनन्या पांडे की मां भावना पांडे, एक्ट्रेस नीलम कोठारी और संजय कपूर की पत्नी माहीप कपूर समेत कई लोगों को टैग किया है।