1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. गंगा दशहरा 1 जून को, क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

गंगा दशहरा 1 जून को, क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
गंगा दशहरा 1 जून को, क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

हिन्दू पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह में शुक्ल पक्ष की दशमी को गंगा दशहरा मनाया जाता है। इस साल 1 जून को गंगा दशहरा है।

कहते है कि मां गंगा इस दिन स्वर्ग से पृथ्वी पर उतरी थीं। गंगा स्वर्ग से निकली नदी है, जिसे भगीरथ अपनी तपस्या से पृथ्वी पर लेकर आए थे।

हिन्दू धर्म में इस नदी को सबसे पवित्र नदी माना गया है और इसमें स्नान करने से लोगो के पाप कट जाते है।

इस दिन शुभ मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 37 मिनट तक है। इस दौरान आप स्नान-ध्यान और दान कर सकते हैं।

आपको बता दे, मृत देहों की अस्थियां गंगा में बहाई जाती है क्यूंकि ऐसा माना जाता है इससे उस आत्मा को स्वर्ग की प्राप्ति होगी।

इस दिन गंगा नदी में स्नान करने का विधान है वही गंगा जल से इस दिन आप भगवान् सूर्य नारायण की भी आराधना करे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...