1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. पीएम मोदी आज से दो दिवसीय कर्नाटक दौरे पर, देंगे किसानों को नए साल का तोहफा

पीएम मोदी आज से दो दिवसीय कर्नाटक दौरे पर, देंगे किसानों को नए साल का तोहफा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पीएम मोदी आज से दो दिवसीय कर्नाटक दौरे पर, देंगे किसानों को नए साल का तोहफा

साल की शुरूआत में पीएम मोदी कार्नाटक दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री कई बड़े कार्यक्रम में भाग लेंगे। अपने कर्नाटक के दौरे में लगभग छह करोड़ किसानों को पीएम-किसान सम्मान निधि के तहत दिसंबर महीने की किस्त के रूप में 12,000 करोड़ रुपये जारी कर उन्हें नए साल का तोहफा देंगे।

पीएम मोदी आज कर्नाटक के तुमकूर में आयोजित एक कार्यक्रम में इस योजना के तहत तीसरी किस्त जारी करेंगे। इसमें लाभार्थी किसानों के खातों में 2-2 हजार रुपये भेजे जाएंगे, जो दिसंबर महीने की किस्त के रूप में होंगे।

बता दें कि किसानों को इस योजना का लाभ पिछले साल दिसंबर महीने से ही दिया जा रहा है। मगर, किसान जब इस योजना से जुड़ते हैं और इसके तहत अपना पंजीकरण करवाते हैं, उसी समय से उनको योजना का लाभ मिलता है।

वहीं केंद्र सरकार ने 29 दिसंबर तक करीब 9.2 करोड़ किसानों का डाटा संग्रह किया है। उत्तर प्रदेश में कुल 2.4 करोड़ किसान हैं, जिनमें से 2 करोड़ किसानों का डाटा संग्रह किया गया है। गौरतलब है कि पिछले साल तत्कालीन वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने अपने अंतरिम बजट में इस डायरेक्ट-बेनेफिट ट्रांसफर स्कीम की घोषणा की थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...