1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कांग्रेस को मानसिक रूप से कमजोर बताकर आलोचना का शिकार हुई खुशबु ! पढ़िए पूरी खबर

कांग्रेस को मानसिक रूप से कमजोर बताकर आलोचना का शिकार हुई खुशबु ! पढ़िए पूरी खबर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कांग्रेस को मानसिक रूप से कमजोर बताकर आलोचना का शिकार हुई खुशबु ! पढ़िए पूरी खबर

तमिलनाडु की राजनीति में लगातार पैर ज़माने की कोशिश कर रही बीजेपी को एक सफलता मिली है। दरअसल कई सालों से कांग्रेस के लिए काम कर रही एक्ट्रेस खुशबु सुंदर अब बीजेपी में शामिल हो चुकी है। इसे दक्षिण में बीजेपी की एक बड़ी सफलता माना जा रहा है क्यूंकि दक्षिण में अभिनता और अभिनेत्री अक्सर राजनीति में सफल होते है।

एक्ट्रेस से पॉलिटिशियन बनीं खुशबू सुंदर ने इससे पहले खुद ही कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था और सोनिया गांधी जो की वर्तमान में प्रेजिडेंट है उनको एक चिठ्ठी भी लिखी थी। इसमें उन्होंने बड़े स्तर पर बैठे लोगों पर अवसर नहीं दिए जाने का आरोप लगाया था जिसके बाद ही अटकलों का बाजार गर्म हो गया था की खुशबु बीजेपी का हाथ थाम सकती है।

कल सभी अटकलों को विराम देते हुए खुशबू ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। लेकिन उस दौरान उनके द्वारा दिए गए एक बयान पर बवाल मच गया है। दरअसल आज जब वो चेन्नई पहुंची तो उनके द्वारा दिए गए एक बयान पर उनके ऊपर आरोप लगाए जा रहे है।

दरअसल खुशबू ने कहा कि मैं कांग्रेस में 6 साल तक रही और पार्टी के लिए लगातार काम किया लेकिन अब मैंने पार्टी छोड़ दी है, मैं समझ सकती हूं कि मैं एक मानसिक रूप से कमजोर पार्टी को छोड़कर काफी खुश हूं।

दिव्यांगों के लिए काम करने वाले एक्टिविस्ट दीपक नाथन ने इस एक आपत्तिजनक बयान बताया है और खुशबू की आलोचना की है। उनका कहना है की दिव्यांगता शरीर का एक हिस्सा है ऐसे में इसकी तुलना किसी से नहीं की जानी चाहिए।

आपको बता दे, खुशबू सुंदर की पहचान साउथ की एक मशहूर अभिनेत्री और प्रोड्यूसर के तौर पर होती है और उन्होंने 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। खुशबू सुंदर टीवी प्रजेंटर भी रही और  अभिनय में तमाम मुकाम हासिल करने के बाद 2010 में खुशबू सुंदर ने राजनीति में कदम रखा था।

दरअसल इस राज्य में एमजीआर से लेकर करुणानिधि और जयललिता तक कई कलाकारों ने तमिलनाडु पर शासन किया है. अब कमल हासन जैसे मशहूर अभिनेता भी राजनीति में आ गए हैं. खुशबू सुंदर की भी अपनी लोकप्रियता है और बीजेपी इसी को भुनाना चाहती है।

खुशबू सुंदर इस प्रयास को आगे बढ़ाने में एक बड़ा योगदान दे सकती है। खुशबू सुंदर कई पार्टियों से जुड़ी रही हैं 2010 में डीएमके में शामिल हुई थीं। साल 2014 में खुशबू सोनिया गांधी से मिलने के बाद कांग्रेस में शामिल हो गई थी। बता दें कि तमिलनाडु में बीजेपी राजनीतिक तौर पर काफी ज्यादा कमजोर है और पार्टी ऐसे राज्यों में बहुत मेहनत कर रही है जहां उनकी स्वीकार्यता नहीं है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...