1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. धोनी की बेटी को मिली धमकी, एक्ट्रेस ने दी अपनी प्रतिक्रिया, पढें

धोनी की बेटी को मिली धमकी, एक्ट्रेस ने दी अपनी प्रतिक्रिया, पढें

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
धोनी की बेटी को मिली धमकी, एक्ट्रेस ने दी अपनी प्रतिक्रिया, पढें

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की 5 साल की बेटी पर किए गए भद्दे कमेंट्स पर सभी हैरान हैं। इस बात को लेकर न सिर्फ उनके फैंस बल्कि सेलेब्स भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/B3_xwpuF9A9/

महेंद्र सिंह धोनी की बेटी को मिली धमकी के बाद एक्ट्रसे नगमा ने ट्वीट करते हुये अपनी प्रतिक्रिया दी है। नगमा ने इस बात पर न सिर्फ अपना गुस्सा जाहिर किया बल्कि ऐसे लोगों की सोच पर भी सवाल उठाए हैं। नगमा का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

https://www.instagram.com/p/BxHZXhrlCH1/

एक्ट्रसे नगमा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक न्यूज का लिंक शेयर करते हुये ट्वीट किया। उन्होंने ट्वीट में लिखा, ‘एक राष्ट्र के तौर पर हम आज कहां खड़े हैं।

ये बेहद शर्मनाक बात है कि आईपीएल में केकेआर से चेन्नई सुपरकिंग्स की हार के बाद लोगों ने धोनी की 5 साल की बेटी पर शर्मनाक टिप्पणी की। मिस्टर प्राइम मिनिस्टर हमारे देश में यह क्या हो रहा है?’ इस पोस्ट के साथ ही नगमा ने हैशटैग में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का स्लोगन भी लिखा।

https://www.instagram.com/p/BvZHMeSlO29/

आपको बता दें महेंद्र सिंह धोनी की टीम केकेआर से चेन्नई की टीम के हारने पर फैंस काफी नाराज हैं। इसी के बाद धोनी की पत्नी साक्षी धोनी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर ट्रोल्स ने उनकी 5 साल की बेटी जीवा को लेकर शर्मनाक टिप्पणी की।

इसी बात को लेकर न सिर्फ एक्ट्रेस नगमा बल्कि पूर्व बॉलर इरफान पठान, राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी सहित कई लोगों ने इसकी जमकर आलोचना की है।

आपको बता दें कि नगमा का अभिनेता ने नेता बनने तक का सफर काफी शानदार रहा है। उन्होंने साउथ से लेकर बॉलीवुड तक की कई फिल्मों में काम किया। उन्होंने अपने ​करियर में कई हिट फिल्में दी हैं।

https://www.instagram.com/p/BiJkeWeney1/

नगमा साउथ फिल्म इंडस्ट्री में सुपरस्टार्स की लिस्ट में ​शामिल हैं। नगमा सोशल मीडिया पर भी काफी ए​क्टिव रहती हैं। नगमा आए दिन सोशल मीडिया पर हर मुद्दे पर भी अपनी राय देती नजर आती हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...