1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. भारत के पूर्व बल्लेबाज और विकेटकीपर दिनेश कार्तिक ने मांगी ‘ऑन एयर कॉमेंट्री’ के दौरान माफी, कहा- मैंने सब गलत कर दिया

भारत के पूर्व बल्लेबाज और विकेटकीपर दिनेश कार्तिक ने मांगी ‘ऑन एयर कॉमेंट्री’ के दौरान माफी, कहा- मैंने सब गलत कर दिया

By: Amit ranjan 
Updated:
भारत के पूर्व बल्लेबाज और विकेटकीपर दिनेश कार्तिक ने मांगी ‘ऑन एयर कॉमेंट्री’ के दौरान माफी, कहा- मैंने सब गलत कर दिया

नई दिल्ली : टीवी पर अपने विवादित बयान के लिए पूर्व भारतीय बल्लेबाज और विकेटकीपर दिनेश कार्तिक ने माफी मांग ली है। उन्होंने कहा कि उनके इस बयान के लिए उन्हें अपनी मां और पत्नी से इस बारे बहुत डांट पड़ी है। उन्होंने उनसे वादा किया है कि वह ऐसा दोबारा कभी नहीं करेंगे। आपको बता दें कि कॉमेंट्री के दौरान किए गए इस कॉमेंट के लिए उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा था।

विकेटकीपर बल्लेबाज ने कॉमेंट्री के दौरान कहा

इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच दूसरे वनडे इंटरनैशनल (England vs Sri Lanka) मैच के दौरान कार्तिक इस बारे में बात कर रहे थे कि कैसे बल्लेबाजों को अपना बैट पसंद नहीं आता। उन्हें हमेशा दूसरे खिलाड़ियों का बल्ला ज्यादा अच्छा लगता है।

जब इंग्लिश टीम लक्ष्य का पीछा कर रही थी तब वीडियो में कार्तिक ने कहा था, ‘बल्लेबाज और बैट को ना पसंद करना यह दोनों चीजें साथ-साथ चलती हैं। ज्यादातर बल्लेबाजों को अपना बैट पसंद नहीं आता और वह दूसरों का बल्ला ज्यादा पसंद करते हैं। बैट पड़ोसी की पत्नी की तरह होते हैं। वह हमेशा बेहतर महसूस करता है।’

हालांकि इस बयान के बाद उनकी काफी आलोचना हुआ और उन्होंने रविवार को सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच के दौरान उन्होंने ऑन-एयर माफी मांगी। कार्तिक (Karthik) ने कहा, ‘मेरी ओर से भी मैं पिछले मैच में जो हुआ उसके लिए माफी मांगना चाहता हूं। मेरा कहने का यह मतलब बिलकुल भी नहीं था। मैंने सब गलत कर दिया। जिन लोगों ने भी इसे सुना मैं उन सबसे माफी मांगना चाहता हूं। मुझे मेरी मां और पत्नी से यह कहने के बाद काफी डांट पड़ी। बेशक मुझे यह नहीं कहना चाहिए था। मैं इसके लिए तहे-दिल से माफी मांगना चाहता हूं। ऐसा दोबारा नहीं होगा।’

बता दें कि दिनेश कार्तिक ने हाल ही में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में कॉमेंट्री की थी। क्रिकेट के जानकारों ने उस मैच में कार्तिक की कॉमेंट्री के खुशनुमा स्टाइल की काफी तारीफ की थी। आपको बता दें कि दिनेश कार्तिक ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 23 टेस्ट मैचों में 1000 रन, 79 वनडे में- 1,496 और 18 टी20 में 267 रन बनाएं। वहीं उन्होंने इतने ही मैचों में 113 कैच और 15 स्टंप किये।  

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...