सलमान खान ने बहुप्रतीक्षित रियलिटी शो बिग बॉस 14 के प्रीमियर एपिसोड की शूटिंग शुरू कर दी है। सेट से एक तस्वीर शेयर करते हुए सलमान खान ने एक झलक देकर सभी के उत्साह को बढ़ाया हैंl
बिग बॉस 14 अब जल्द टीवी पर आनेवाला है और 3 अक्टूबर यानि शनिवार को इसका प्रीमियर होनेवाला है। यह देखते हुए कि रियलिटी शो जल्द शुरू होनेवाला है, उत्साह का स्तर अपने चरम पर है।
https://www.instagram.com/tv/CFw9H8Eq-lf/?utm_source=ig_embed
पहला एपिसोड शनिवार को टेलीविजन पर प्रसारित होगा, एपिसोड की शूटिंग शुरू हो चुकी है। सलमान खान सेट पर पहुंच गए हैं और शूटिंग शुरू कर चुके है।
https://www.instagram.com/p/CFzgDG7AW7w/?utm_source=ig_embed
अब होस्ट सलमान खान ने सेट से एक झलक शेयर की है। सलमान खान ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बिग बॉस 14 के सेट से अपनी एक तस्वीर शेयर की।
https://www.instagram.com/p/CFzplJJByYq/
इसमें उन्हें ऑल-ब्लैक आउटफिट में मंच पर तस्वीर के लिए पोज़ देते हुए देखा जा सकता है। काले रंग की शर्ट और पैंट पहने सलमान को फेस मास्क के साथ देखा जा सकता है।
वह बिग बॉस के लोगो की प्रतीकात्मक आंख के आगे खड़े है। सलमान ने एक झलक देकर उत्साह बढ़ा दिया हैl तस्वीर को शेयर करते हुए सलमान खान ने इसे कैप्शन दिया, ‘# BigBoss14 इस सप्ताह के अंत में आपके पास आ रहा है ….’