1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. साल 2021 की पहली शादी, नताशा संग लेंगे वरुण सात फेरे

साल 2021 की पहली शादी, नताशा संग लेंगे वरुण सात फेरे

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
साल 2021 की पहली शादी, नताशा संग लेंगे वरुण सात फेरे

साल 2020 में कोरोना की महामारी के खौफ के बावजूद कई मशहूर हस्तियों ने अपनी शादी रचाई। जिसमे मशहूर कलाकार नेहा कक्कड़, आदित्य नारायण, हार्दिक पांड्या, काजल अग्रवाल और राणा दग्गुबाती समेत कई सेलेब्स के नाम शामिल है और इन सभी ने शादी कर अपनी नई जिंदगी की शुरुआत की। अब साल 2021 में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की शादी का इंतजार बॉलीवुड के फैंस बेसब्री से कर रहे हैं।

साल 2021 में बॉलीवुड की पहली शादी मे सबसे पहला नाम एक्टर वरुण धवन का है। बता दें वरुण धवन नताशा दलाल को काफी लम्बे समय से डेट कर रहे हैं। बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन के चार्म पर हज़ारो लड़कियां मर मिटती है लेकिन उनका दिल नताशा दलाल के पास ही अटका हुआ है। इन दोनों की जोड़ी किसी से छुपी नहीं है, इन्हे कई खास मौके पर एक साथ देखा गया है। खुद वरुण धवन ने फ़िल्म्फरे को दिए हालिया इंटरव्यू में कहा था कि अगर सब कुछ ठीक रहा तो वह दोनों जल्द ही शादी कर सकते हैं।

साल 2020 में खबर आई कि वरुण धवन और नताशा दलाल अपने रिलेशनशिप को अपग्रेड कर शादी के बंधन में बंध सकते हैं, हालांकि ऐसा हुआ नहीं। अब लगता है कि वरुण धवन और नताशा दलाल के रिलेशनशिप स्टेटस को अपडेट करने का वक्त आ गया है।ख़बरों की मानें तो वरुण धवन इसी महीने यानी जनवरी 2021 में नताशा से शादी कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक तो वरुण धवन के घर शादी की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं और वरुण वेडिंग प्लेस भी फाइनल करने में जुटे हुए हैं।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...