फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ 2021 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित इस फिल्म का फैंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म तीन पार्ट्स में बनने वाली है।
फिल्म के मेकर्स धर्मा प्रोडक्शंस और फॉक्स स्टार स्टूडियोज ने पिछले साल फिल्म का फर्स्ट लुक वीडियो जारी किया था। फर्स्ट लुक आने के महज आधे घंटे में ही ये ट्रेंड करने लगा था।
Saare astron ka devta – #Brahmastra. Dekhiye iska official movie logo abhi! Releasing this #Christmas.@SrBachchan #RanbirKapoor @iamnagarjuna @roymouni #AyanMukerji @karanjohar @apoorvamehta18 #NamitMalhotra @FoxStarHindi @DharmaMovies @BrahmastraFilm https://t.co/GAbKxp9QZ1 pic.twitter.com/4wFVr55C8G
— Alia Bhatt (@aliaa08) March 6, 2019
लेकिन हाल ही में यह वीडियो अचानक से यूट्यूब से डिलीट हो गया, जिसने फैंस को हैरानी में डाल दिया। सभी जानना चाहते हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि फिल्म का टीजर यूट्यूब से गायब हो गया।
इस सवाल का जवाब आखिरकार मिल गया है। दरअसल, हाल ही में फॉक्स स्टार स्टूडियोज ने भारत में अपना बिजनेस बंद करने का फैसला लिया है। इसलिए कंपनी ने अपनी सारी पेंडिंग फिल्मों जैसे ‘दिल बेचारा’, ‘लूटकेस’, ‘सड़क 2’ और ‘लक्ष्मी’ को रिलीज कर दिया है।
वहीं, ‘ब्रह्मास्त्र’ उनकी आखिरी फिल्म है। चूंकि अब डिज्नी ने फॉक्स स्टार स्टूडियोज को टेकओवर कर लिया है, इसलिए वह ‘ब्रह्मास्त्र’ को बतौर डिज्नी फिल्म रिलीज करना चाहती है।