1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. करण जौहर की फिल्म Liger का फर्स्ट लुक, विजय देवरकोंडा आएंगे नज़र

करण जौहर की फिल्म Liger का फर्स्ट लुक, विजय देवरकोंडा आएंगे नज़र

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
करण जौहर की फिल्म Liger का फर्स्ट लुक, विजय देवरकोंडा आएंगे नज़र

बॉलीवुड में एक बार फिर खुशियों की लहार उठ गई है। पिछले साल, दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत कि आउट के बाद बॉलीवुड पर कई सवाल उठ चुके थे और साथ ही कोरोना काल में फिल्मों और वेब सीरीज पर भी काफी गहरा असर पड़ा है, हालाँकि अब बॉलीवुड की गाडी पटरी पर आ गई है। साल कि शुरुआत होते ही वेब सीरीज और फिल्मों कि भी लाइन लग गई है।

अब हाल ही में, करण जौहर ने रविवार को ऐलान किया था कि वह अपनी नई फिल्म की अनाउंसमेंट जल्द करेंगे, जिसके बाद फैंस का उत्साह काफी बढ़ गया था और सभी जानने को उत्सुक है। कई फैंस तो ये अनुमान लगा रहे थे कि करण जोहर तेलुगू एक्टर विजय देवराकोंडा और अनन्या पांडे स्टारर फिल्म को लेकर कुछ ऐलान करने वाले हैं।

फैंस का इंतज़ार ख़त्म हो गया है क्योंकि करण जोहर ने अपने अगले प्रोजेक्ट का एलान अपने सोचिए मीडिया अकाउंट के ज़रिये कर दिया है। आपको बता दें, करण जौहर और उनकी टीम ने अपनी नई फिल्म का ऐलान कर दिया है। इस फिल्म का नाम Liger: साला क्रॉसब्रीड है। फिल्म में सुपर विजय देवराकोंडा और अनन्या पांडे नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन पुरी जगन्नाथ कर रहे हैं और इसे प्रोड्यूस करण जौहर अपने बैनर धर्मा प्रोडक्शन्स से करेंगे।

इस फिल्म का फर्स्ट लुक करण जौहर ने शेयर कर दिया है। पोस्टर में आप विजय देवराकोंडा को फाइटर के रूप में देख सकते हैं। उन्होंने बॉक्सिंग ग्लव्स पहने हैं और वह आक्रोश में नजर आ रहे हैं। विजय के पीछे आगे लायन और आधे टाइगर की फोटो है. मालूम हो कि Liger एक ऐसा मिक्स्ड ब्रीड शेर होता है जो मेल लायन और फीमेल टाइगर के मिलन से बनता है।

आपको बता दें, इस फिल्म में विजय और अनन्या के साथ रोनित रॉय, राम्या कृष्णन, विशु रेड्डी और मकरंद देशपांडे जैसे एक्टर नजर आएंगे।  करण जौहर ने बताया है कि Liger, 5 भाषाओं में रिलीज़ होंगी। इस मूवी को हिंदी के साथ-साथ तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रलीज किया जाएगा। फिल्म का ऐलान होने के बाद से फैंस बेहद खुश हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...