{ फ़िरोज़ाबाद से दिव्यांशु पूरी की रिपोर्ट }
मामला फ़िरोज़ाबाद का है जहां युवक सोनू चौहान शिकायत लेकर पहुंचा था ,टूंडला चौराहे पर ऑटो के चलते लगने वाले जाम की समस्या को लेकर संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे थे ,तभी एसएसपी सचिन्द्र पटेल यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर उसके विचार जानने लगे।

उन्होंने मजाक भरे अंदाज कहा कि यदि तुम्हे सीओ ट्रैफिक बना दिया जाए तो तुम क्या करोगे। युवक ने अपने सुझाव देना शुरु किया तो एसएसपी ने तत्काल कम्यूनिटी पुलिसिंग के तहत उसे दो घंटे तक सीओ ट्रैफिक बनने की पेशकश कर दी जिसे युवक ने सहज स्वीकार कर लिया।

दो घंटे के सीओ ने कराया बस व ऑटो का चालान और दो घंटे में व्यवस्था सुधारने को मिले समय का युवक ने पूरा फायदा उठाया। इस दौरान एक प्राइवेट बस व करीब आधा दर्जन ऑटो का चालान कराया। इतना ही नहीं ऑटो को लाइन से लगवाने के आदेश पुलिस को दिए।

जिस काम को पुलिस कई सालों में नहीं कर सकी, उसी काम को दो घंटे के लिए सीओ बने युवक ने कर दिखाया। आगरा से एटा की ओर जाने वाली जो बसें अभी तक बाहर होकर गुजरती थीं, उन्हें बस स्टैंड के अंदर करा दिया। टूंडला के सुभाष चौराहे पर जाम के हालातों से भी निजात मिली ।