1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. फिरोजाबाद: भक्तों पर छाया भक्ति का खुमार, मंदिरों में गूंजे भोलेनाथ के जयकार

फिरोजाबाद: भक्तों पर छाया भक्ति का खुमार, मंदिरों में गूंजे भोलेनाथ के जयकार

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
फिरोजाबाद: भक्तों पर छाया भक्ति का खुमार, मंदिरों में गूंजे भोलेनाथ के जयकार

 (फिरोजाबाद से संवाददाता दिव्यांशु पुरी की रिपोर्ट)

शिवालयो में उमडे श्रद्धालु, गूंजा बम-बम भोले, महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर फिरोजाबाद के नगला गंगा राम क्षेत्र के शिवालयों में श्रद्धालुओं का रैला उमड पड़ा। लोगों ने देवों के देव महादेव को प्रसन्न करने के लिए उनकी पूजा एवं अर्चना की। पूजा सामग्री के साथ भोले बाबा का अभिषेक किया, वहीं देवखेड़ा नगला महादेव के भोले बाबा महादेव मंदिर पर विशेष व्यवस्थाएं की गई।

सोरों से कांवड़ लगाकर भक्तों ने भोले बाबा का जलाभिषेक किया। इस दौरान शिवालयों में घंटे एवं घडियालों की आवाजों के साथ बम-बम भोले के नारे गूंजते रहे। भोले के भक्तों द्वारा लगाए जाने वाले जयकारों ने माहौल को भक्तिमय कर दिया।

ग्रामीण क्षेत्रों में भी महाशिवरात्रि के पर्व पर पूजा अर्चना की गई,मां कामाख्या धाम के पीठाधीश बाबा शिव गिरीे ने बीपी बघेल को बताया कहा कि भोले भक्तों की हर मुराद पूरी करते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...