1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. फ़िरोज़ाबाद:सड़कों पर उतारे तहसील के सभी अधिवक्ता, पुलिस मुर्दाबाद के लगाए नारे

फ़िरोज़ाबाद:सड़कों पर उतारे तहसील के सभी अधिवक्ता, पुलिस मुर्दाबाद के लगाए नारे

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
फ़िरोज़ाबाद:सड़कों पर उतारे तहसील के सभी अधिवक्ता, पुलिस मुर्दाबाद के लगाए नारे

(फिरोजाबाद से संवाददाता दिव्यांशु पुरी की रिपोर्ट)

फ़िरोज़ाबाद में तीन फरवरी से अधिवक्ता अकरम अंसारी लापता है। पुलिस अभी तक इस मामले में कोई सुराग नहीं जुटा पाई है जिसे वजह से जिले के सभी अधिवक्ता नाराज होकर सड़कों पर उतार आए हैं। नाराज अधिवक्ताओं का  कहना है कि, पुलिस अपना काम ठीक से नहीं कर रही है, चौदह दिनों बाद भी इस मामले में पुलिस के हाथ खाली है।

साथ ही यह भी बताया कि, अपरहण कर्ताओं ने पच्चास लाख की फिरौती की मांग की थी जिसे पूरी भी कर दी गई थी। आज पूरे  15 दिन हो गए है अधिवक्ता के लापता हुए। जब एक अधिबकता सुरक्षित नही तो आम आदमी कैसे सुरक्षित है। हमारा आंदोलन अग्रिम चलता रहेगा, जब तक इस मामले में हमे कोई उचित जबाब नही मिलता है। प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओ ने पुलिस को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि, अगले 24 घंटे के अंदर उन्हें उनका लापता अधिवक्ता चाहिए अगर ऐसा नहीं हुआ तो वह उग्र आंदोलन करेंगे।

बता दें कि, आगरा के सिकंदरा थाना में मामला दर्ज हुआ है। पुलिस की कार्यशैली को लेकर तहसील के सभी अधिवक्ता सड़क पर उतर कर पैदल मार्च निकाली और पुलिस मुर्दाबाद के नारे भी लागए। पुलिस ने इस मामले कहा कि, वह लापता अधिवक्ता की तलाश में कब से जुटे हुए है और वह अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहे है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...