1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. डायरेक्टर प्रकाश झा के खिलाफ FIR दर्ज, अनुसूचित जनजाति के खिलाफ भेदभाव को बढ़ावा देने का आरोप

डायरेक्टर प्रकाश झा के खिलाफ FIR दर्ज, अनुसूचित जनजाति के खिलाफ भेदभाव को बढ़ावा देने का आरोप

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
डायरेक्टर प्रकाश झा के खिलाफ FIR दर्ज, अनुसूचित जनजाति के खिलाफ भेदभाव को बढ़ावा देने का आरोप

डायरेक्टर प्रकाश झा के खिलाफ राजस्थान में एक FIR दर्ज की गई है। प्रकाश झा पर आरोप है की उनकी वेब सीरीज ‘आश्रम’ अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के खिलाफ भेदभाव को बढ़ावा देती है। इसके चलते प्रकाश झा पर SC / ST एक्ट के तहत जोधपुर के लूणी पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई है।

आश्रम वेब सीरीज के प्रथम भाग के पहले एपिसोड में एससीएसटी वर्ग के शादी- विवाह के दौरान बारात रवानगी को लेकर छोटी जात व बड़ी जात को प्रदर्शित करते हुए जातिगत भेदभाव को बढ़ावा देते हुए जाति विशेष हरिजन और असम्मानजनक शब्द कहकर संबोधित किया गय।

वेब सीरीज में बारात रवानगी के एक सीन में ऊंची जाति के लोगों को छोटी जाति के लोगों पर मार-पीट करना बताते हुए बहुत ही निम्न व घटिया तरीके से गाली- गलौज की गई थी। आरोप है कि समाज में जातिगत भेदभाव और छुआ-छूत जैसी घृणित व्यवस्था को बढ़ावा दिया गया।

आश्रम वेब सीरीज के प्रथम भाग के पहले एपिसोड में एससीएसटी वर्ग के शादी- विवाह के दौरान बारात रवानगी को लेकर छोटी जात व बड़ी जात को प्रदर्शित करते हुए जातिगत भेदभाव को बढ़ावा देते हुए जाति विशेष हरिजन और असम्मानजनक शब्द कहकर संबोधित किया गया।

वेब सीरीज में बारात रवानगी के एक सीन में ऊंची जाति के लोगों को छोटी जाति के लोगों पर मार-पीट करना बताते हुए बहुत ही निम्न व घटिया तरीके से गाली- गलौज की गई थी। आरोप है कि समाज में जातिगत भेदभाव व छुआ-छूत जैसी घृणित व्यवस्था को बढ़ावा दिया गया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...