1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. फिल्म ‘तांडव’ के डायरेक्टर और निर्देशक पर एफआईआर दर्ज, लखनऊ पुलिस करेंगी पूछताछ

फिल्म ‘तांडव’ के डायरेक्टर और निर्देशक पर एफआईआर दर्ज, लखनऊ पुलिस करेंगी पूछताछ

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
फिल्म ‘तांडव’ के डायरेक्टर और निर्देशक पर एफआईआर दर्ज, लखनऊ पुलिस करेंगी पूछताछ

देवी-देवताओं को गरिमा के विपरीत दिखाने और अभद्र टिप्पणी करने पर वेब सीरीज तांडव के खिलाफ नाराजगी बढ़ती जा रही है। सैफ अली खान अभिनीत उक्त वेब सीरीज के खिलाफ माघ मेला क्षेत्र के दंडी स्वामीनगर में संन्यासियों ने प्रदर्शन किया।

तांडव वेब सीरीज में सांप्रदायिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और कई अन्य अशोभनीय बातों की वजह से दर्ज करायी गई एफआईआर में पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। शासन के आदेश पर न सिर्फ रविवार को एफआईआर दर्ज हुई बल्कि एक टीम कार्रवाई के लिए सोमवार को मुंबई रवाना भी कर दी गई।

यह टीम मंगलवार को आरोपी डायरेक्टर अली अब्बास जफर, निर्देशक हिमांशु कृष्ण मेहरा, लेखक गौरव सोलंकी और अमेजन प्राइम के ओरिजनल कन्टेंट इंडिया हेड अपर्णा पुरोहित से पूछताछ करेगी।

संन्यासियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वेब सीरीज के निर्माता, निर्देशक व अभिनेता को गिरफ्तार करने की मांग की। स्वामी महेशाश्रम ने कहा कि तांडव जैसी वेब सीरीज हिंदुओं को अपमानित करने के लिए बनाई जाती हैं। देवी-देवताओं का अपमान करना अक्षम्य है। इसे किसी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।

परिषद के अध्यक्ष, स्वामी ब्राह्माश्रम ने कहा कि देवी-देवताओं का अपमान करने वालों का हिंदू धर्म के लोग बहिष्कार करें। साथ ही देव-देवताओं और हिंदुओं को अपमानित करने वाली फिल्में न बनें उसके लिए कानून बनाया जाए। प्रदर्शन में स्वामी राजेश आश्रम, स्वामी ज्ञानेश्वर आश्रम, स्वामी शांता आश्रम, स्वामी जगदीश आश्रम, धनंजय स्वरूप ब्रह्मचारी, धीरेंद्र पांडेय, विकास पांडेय, सागर आदि शामिल रहे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...