1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. फिल्मकार करण जौहर ने गांधी जयंती पर पीएम मोदी को लिखा पत्र : पढ़िए

फिल्मकार करण जौहर ने गांधी जयंती पर पीएम मोदी को लिखा पत्र : पढ़िए

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
फिल्मकार करण जौहर ने गांधी जयंती पर पीएम मोदी को लिखा पत्र : पढ़िए

फिल्मकार करण जौहर ने गांधी जयंती के अवसर पर पीएम नरेंद्र को ट्वीट किया और स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने पर बी-टाउन की योजनाओं पर प्रकाश डाला हैl  करण जौहर ने अपने ट्विटर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए एक नोट शेयर किया है।

गांधी जयंती के अवसर पर फिल्म निर्माता करण ने शेयर किया कि फिल्म बिरादरी की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने पर जश्न मनाने की विशेष योजना है और वे भारत की वीरता, मूल्यों और संस्कृति के बारे में प्रेरक कंटेंट बना रहे हैं।

करण ने ट्वीट में लिखा था, ‘गांधी जयंती के अवसर पर रचनात्मक प्रेरणा देने वाले कंटेंट के निर्माण के लिए सभी एक साथ आए है!’ इसके बाद उन्होंने एक और ट्वीट किया हैl

इसमें लिखा है, ‘माननीय प्रधानमंत्री @narendramodi जी … हम भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में अपने महान राष्ट्र की कहानियों को बताने के लिए उत्सुक हैं।’

फिल्म निर्माता करण ने राजकुमार हिरानी, एकता कपूर, आनंद एल राय, साजिद नाडियाडवाला, रोहित शेट्टी और दिनेश विजन को इस पोस्ट में टैग किया गया है।

इस ट्वीट के साथ शेयर किए गए पत्र में लिखा है, ‘भारत की वीरता, मूल्यों और भारत की संस्कृति के बारे में प्रेरणादायक सामग्री बनाने के लिए, ‘चेंज विद इन’ नामक एक पहल की शुरुआत की गई हैl

ऐसा स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के कारण किया जा रहा है। यह हमारी कहानियां हैं, जो बताती हैं, हम कौन हैंl

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...