कंगना रनोट लगातार सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। ख़ासकर पिछले कुछ समय से देखा जा रहा है कि वह लगातार विभिन्न विषयों पर अपने विचार रख रही हैं।
https://twitter.com/KanganaTeam/status/1315473504498667523?s=20
मुंबई में हुए विवाद के बीच वह अपनी अपकमिंग फ़िल्म ‘थलाइवी’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। हालांकि, हैदरबाद में चल रही शूटिंग के बाद अब वह अपने होम टाउन हिमाचल लौट आई हैं।
हिमाचल लौटने के बाद उन्होंने अपनी खिड़की से झांकती हुई खूबसूरती को साझा किया है। कंगना ने जो वीडियो साझा किया है, उसमें हिमालय की गोद में लिपटी एक ठंडी सुबह दिख रही है।
https://www.instagram.com/p/CGLu1Yzloau/
उन्होंने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा- ‘हैदराबाद में खूबसूरत सुख है। यहां अब हिमालय में शरद ऋतु में सर्दियां पिघल रही हैं। जब सूरज इस तरह चमकता है तो यह एक मोहक चमक पैदा करता है।
हल्की-सी ठंड में लिपटी इस सुबह में सूरज की गर्मी, इसे नशीली बना देती है।’ गौरतलब है कि कंगना के पास हिमाचल में खूबसूरत घर है।
https://www.instagram.com/p/CFR-n5ghgQW/
बता दें, हिमाचल आने से पहले उन्होंने थलाइवी का एक शेड्यूल की शूटिंग की। उन्होंने इस दौरान अपनी कुछ लुक को भी साझा किया। इसमें वह अलग-अलग लुक में दिख रही हैं।
https://www.instagram.com/p/CDQSUBMl_z0/
एक फोटो वह विधानसभा में बैठी दिख रही है। इस फोटो को शेयर करते हुए कंगना ने लिखा था- ‘जया मां के आशीर्वाद से थलाइवी का एक और शेड्यूल पूरा हो गया है।
https://www.instagram.com/p/B9uRbgThqgE/
कोरोना काल में काफी कुछ बदल गया है, लेकिन एक्शन और कट के बीच कुछ भी नहीं बदलता है। पूरी टीम का शुक्रिया।’