1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. फेड कप टेनिस चैंपियनशिप: भारत ने अंकिता और रुतुजा के दम पर उज्बेकिस्तान को 3-0 से हराया

फेड कप टेनिस चैंपियनशिप: भारत ने अंकिता और रुतुजा के दम पर उज्बेकिस्तान को 3-0 से हराया

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
फेड कप टेनिस चैंपियनशिप: भारत ने अंकिता और रुतुजा के दम पर उज्बेकिस्तान को 3-0 से हराया

भारत ने फेड कप चैंपियनशिप में उज्बेकिस्तान को हरा दिया है। बता दे, भारत की उज्बेकिस्तान के खिलाफ ये पहली जीत है। भारत को रुतुजा और अंकिता के दम पर यह जीत मिली है। रुतुजा और अकगुल अमानमुरादोवा के बीच तीन सेट खेले गए। पहले सेट में अकगुल ने रुतजा पर दबाव बनाते हुए 2-6 से जीत हासिल की। जिसके बाद रुतजा ने शानदार वापसी करते हुए बाकि दोनों सेट अपने नाम किए। दूसरे और तीसरे सेट में रुतजा ने 6-2, 7-5 से अकगुल को हराया।

तो वही दूसरी तरफ अंकिता रैना ने सबिना शरारिपोवा को एक तरफा हराया। अंकिता और सबिना के बीच 2 सेट खेले गए दोनों में ही अंकिता ने जीत हासिल की है। अंकिता ने 7-5,6-1 से दोनों सेट अपने नाम किए। तो वही अंकिता की यह सबिना पर छह मुकाबलों में दूसरी जीत है।

युगल में रिया भाटिया और सोजन्य भावीसेट्टी ने यसमिना व सेतोरा को 6-3, 6-1 से मात दी। भारत का अब बृहस्पतिवार को सामना कोरिया से होगा। भारतीय टीम को पहले मुकाबले में चीन के हाथों 0-3 से शिकस्त मिली थी। छह टीमों के इस मुकाबले से दो शीर्ष टीमें अप्रैल में होने वाले फेड कप प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करेंगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...