1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. कन्या फरवरी मासिक राशिफल: खर्चों में वृद्धि होगी, पढ़िये सम्पूर्ण राशिफल

कन्या फरवरी मासिक राशिफल: खर्चों में वृद्धि होगी, पढ़िये सम्पूर्ण राशिफल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कन्या फरवरी मासिक राशिफल: खर्चों में वृद्धि होगी, पढ़िये सम्पूर्ण राशिफल

फरवरी महीने में शुक्र, मंगल और सूर्य तीन ग्रह अपनी राशि बदलने वाले है वही राहु मिथुन में, गुरु और केतु धनु में वही शनि मकर में गोचर करने वाले है तो आइये जानते है कि कन्या राशि के जातकों के लिये फरवरी का महीना कैसा रहने वाला है।

माह की शुरुआत में लग्नेश बुध का गोचर छठे स्थान में है जिसके कारण विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल रहेगा वही व्यापारी वर्ग के लिए भी समय अनुकूल रहने वाला है, इसी भाव में सूर्य का गोचर 13 जनवरी के बाद हो रहा हैं जिसके कारण विपरीत राजयोग का निर्माण हो रहा है.

माह की शुरुआत में सरकारी वर्ग से जुड़े लोगों को फायदा मिलने वाला है, वही इस दौरान आप अपने शत्रुओं पर भी हावी रहने वाले है, इससे पहले सूर्य का गोचर शनि के साथ पंचम स्थान में होगा जिसके कारण आपके खर्चों में थोड़ी सी वृद्धि हो सकती हैं।

महीनें की शुरुआत में शुक्र का गोचर 3 फरवरी से अपनी उच्च राशि में होने जा रहा है, इसके प्रभाव से आपके और आपके जीवनसाथी के बीच संबंध मधुर होंगे, इस दौरान आप अपने जीवन साथी के साथ कही घूमने जा सकते है, वही संतान के लिए भी यह गोचर शुभ रहने वाला है।

माह की शुरुआत में मंगल का गोचर आपके तीसरे भाव में है जिसके कारण आपके साहस में वृद्धि होंगी वही अपने भाइयों का सहयोग आपको प्राप्त होगा, इस दौरान वाद विवाद में भी आपकी विजय प्राप्त होगी वही संपत्ति खरीदने के भी योग बन रहे है।

इस माह आपके चौथे भाव में गुरु केतु की युति का गोचर है जिसके कारण परिवार में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है, वही शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए भी यह समय शुभ है, इस दौरान आपका मन धार्मिक कार्यों में लगेगा वहीं आध्यात्मिक मार्ग की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिलेगी।

राहु का गोचर फिलहाल आपकी राशि से दशम भाव में हो रहा है जिसके कारण कार्य स्थल पर थोड़ी कठिनाई आ सकती है, इस दौरान आपको अपने क्रोध पर भी काबू रखना होगा और सहयोगियों के साथ आप अच्छे बर्ताव से पेश आने की कोशिश करें।

वही शनि का गोचर इस दौरान आपके पंचम स्थान में हो रहा है जिसके कारण संतान संबंधी पक्ष से थोड़ी परेशानी हो सकती है, इस दौरान शेयर मार्केट में निवेश करने वालों को सतर्क रहना होगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...