1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. वृष फरवरी मासिक राशिफल: आर्थिक वृद्धि होगी,पढ़िये सम्पूर्ण राशिफल

वृष फरवरी मासिक राशिफल: आर्थिक वृद्धि होगी,पढ़िये सम्पूर्ण राशिफल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
वृष फरवरी मासिक राशिफल: आर्थिक वृद्धि होगी,पढ़िये सम्पूर्ण राशिफल

फरवरी महीनें में शुक्र, मंगल और सूर्य तीन ग्रह अपनी राशि बदलने वाले है वही राहु मिथुन में, गुरु और केतु धनु में वही शनि मकर में गोचर करने वाले है तो आइये जानते है की वृष राशि के जातकों के लिये फरवरी का महीना कैसा रहने वाला है।

माह की शुरुआत में लग्नेश शुक्र 3 फरवरी को ही अपनी उच्च राशि में गोचर करेंगे जिसके कारण धन संबंधी मामलों में आपको सफलता प्राप्त होगी वही इस दौरान कपड़े का व्यापार करने वाले जातकों को आर्थिक सफलता प्राप्त होने के योग है, लग्नेश के उच्च राशि में गोचर करने के कारण आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा।

मंगल का सप्तम भाव में गोचर आपके दाम्पत्य जीवन के लिये ठीक नहीं है वही 8 फरवरी के बाद धनु राशि में मंगल का गोचर होगा जिसके कारण आपको छोटी मोटी चोट लग सकती है, केतु की उपस्थिति किसी आकस्मिक दुर्घटना की और संकेत कर रही है।

भाग्य स्थान में शनि सूर्य का गोचर पिता के स्वास्थ्य के लिये शुभ नहीं कहा जा सकता है लेकिन 13 फरवरी के बाद सूर्य का कुम्भ में गोचर आपके दशम को प्रभावित कर रहा है जिसके प्रभाव से कार्य स्थल पर आपको सराहना प्राप्त होगी वही दशम में बुद्ध का गोचर सरकारी वर्ग के लोगों के लिये शुभ रहने वाला है।

गुरु और केतु का गोचर आपके अष्टम भाव में है जिसके कारण आपकी रूचि तंत्र मंत्र और साधनाओं में बढ़ सकती है वही किसी धार्मिक आयोजन में भी आप शामिल हो सकते है वही राहु का गोचर पुरे महीने वाणी भाव में है जिसके कारण आप सोच समझकर वाणी का प्रयोग करे और क्रोध नहीं करने की सलाह आपको दी जाती है।

शनि का गोचर इस वक़्त आपके भाग्य स्थान में है जिसके कारण ढाई साल से चली आ रही ढैया के प्रभाव से आपको मुक्ति मिल चुकी है, इस दौरान आपको भाग्य के सहयोग प्राप्त होगा और रुके हुए काम फिर से बनने लगेंगे वही माह के अंत में यात्राओं का योग दिखाई दे रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...