फरवरी महीनें में शुक्र, मंगल और सूर्य तीन ग्रह अपनी राशि बदलने वाले है वही राहु मिथुन में, गुरु और केतु धनु में वही शनि मकर में गोचर करने वाले है तो आइये जानते है कि मिथुन राशि के जातकों के लिये फरवरी का महीना कैसा रहने वाला है।
माह की शुरुआत में लग्नेश बुध का गोचर भाग्य स्थान में है जिसके फलस्वरूप कार्यों में प्रगति होगी वही मीडिया और लेखन से जुड़े लोगों के लिये समय अनुकूल रहेगा, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों के लिये समय अच्छा रहने वाला है।
पंचमेश शुक्र का गोचर 3 फरवरी से आपके दशम भाव में होगा जिसके कारण कार्य स्थल पर आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा वही कोई नये काम की शुरुआत भी आप कर सकते है, इस दौरान आप अपने घर की साज सज्जा पर धन खर्च कर सकते हैं वही हो सकता है कि आप अपनी पत्नी के साथ इस दौरान कहीं बाहर घूमने जायें।
इस माह छठे भाव में गोचर कर रहे मंगल का धनु राशि में 8 फरवरी को प्रवेश हो रहा है जिसके कारण यह माह सेहत के नज़रिये से थोड़ा सा प्रतिकूल रह सकता है, इस माह पैर और घुटने की समस्या से जूझ रहे लोगों को थोड़ी सी दिक्क्त आ सकती है इसलिए इस माह आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखकर चलना होगा।
दाम्पत्य जीवन की बात करें तो इस माह राहु का गोचर लग्न में है वही मंगल केतु सप्तम भाव को प्रभावित कर रहे हैं जिसके कारण आपका अपनी पत्नी से मनमुटाव हो सकता हैं वही अगर आप साझेदारी में कोई काम करते है तो उनके साथ भी आपके मतभेद उभर सकते है, इस दौरान कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलने की उम्मीद कम है।
शनि के गोचर को देखा जाये तो शनि का गोचर आपके अष्टम भाव में हो रहा है जिसके कारण आप अब शनि की ढैया के प्रभाव में आ चुके हैं , यह समय थोड़ा सा आपके लिए कठिन रहने वाला है, इस दौरान आपको कार्यों में बाधाएं आ सकती है वही धन की कमी हो सकती है, इस दौरान कोशिश करिये की आप आय व्यय का संतुलन बनाकर चले।