फरवरी महीनें में शुक्र, मंगल और सूर्य तीन ग्रह अपनी राशि बदलने वाले है वही राहु मिथुन में, गुरु और केतु धनु में वही शनि मकर में गोचर करने वाले है तो आइये जानते है कि कर्क राशि के जातकों के लिये फरवरी का महीना कैसा रहने वाला है।
माह की शुरुआत में धन स्थान के स्वामी सूर्य का गोचर सप्तम स्थान में शनि के साथ है जिसके कारण व्यापारी वर्ग को धन लाभ होने के योग दिखाई दे रहे है, स्वराशि के शनि के गोचर के कारण कार्य स्थल पर आपको सम्मान प्राप्त हो सकता है, 13 फरवरी के बाद सूर्य अष्टम भाव में बुध के साथ गोचर करने वाले है जिसके कारण विद्यार्थी वर्ग के लिए यह समय अच्छा रहेगा।
लाभ और सुख स्थान के स्वामी शुक्र का गोचर 3 फरवरी से अपनी उच्च राशि में होने जा रहा है जो कि आपके भाग्य स्थान को प्रभावित करेगा, इस गोचर के दौरान आप कोई नया वाहन भी खरीद सकते है और अपने घर की साज सज्जा पर भी आप धन खर्च कर सकते है।
उच्च के शुक्र के गोचर के कारण आपकी रूचि घूमने फिरने में बढ़ सकती है वही इस दौरान माता पिता के साथ भी आपके संबंध बेहतरीन रहने वाले है, मंगल का गोचर माह की शुरुआत में पंचम स्थान को प्रभावित कर रहा हैं जिसके कारण संतान पक्ष से मतभेद बढ़ सकते है वहीं प्रेमी से तकरार भी हो सकती है, 8 फरवरी के बाद मंगल का गोचर छटे भाव में केतु गुरु के साथ होगा जिसके कारण आपका अपने भाइयों से मतभेद हो सकता है वही यह गोचर आपके शत्रुओं पर आपकी सफलता भी सुनिश्चित करेगा।
छटे भाव में मंगल का गोचर अध्ययन कर रहे जातकों के लिए शुभ रहेगा, इस दौरान शिक्षा के फील्ड में काम करे लोगों को यह गोचर सफलता देने वाला होगा, केतु के साथ इस भाव में गुरु का गोचर मन्त्र में रूचि रखने वाले और आध्यात्मिक लोगों के लिए शुभ रहेगा, हालांकि इस भाव में मंगल केतु की युति कोई छोटी मोटी चोट का कारण बन सकती है।
इस माह के दौरान आपके बारहवें भाव में राहु का गोचर है जिसके कारण कुछ व्यर्थ की यात्राओं का योग दिखाई दे रहा है, इस दौरान आपको अपनी बायीं आँख का ध्यान रखना होगा, वही राहु के इस गोचर के कारण और उस पर मंगल के प्रभाव से बन रहे अंगारक योग के कारण आपको यह सलाह दी जाती हैं कि आप इस दौरान किसी भी वाद विवाद में न पड़े।
सप्तम में शनि का गोचर आपके आत्मविश्वास को बनाये रखेगा जिसके कारण आप ऊर्जा से लबरेज रहेंगे वही शनि की यह स्थिति आपको समाज में मान सम्मान दिलाने का कार्य करेगी।