1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. फर्रुखाबाद: भारी सख्ती के बीच शुरू यूपी बोर्ड की परीक्षा

फर्रुखाबाद: भारी सख्ती के बीच शुरू यूपी बोर्ड की परीक्षा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
फर्रुखाबाद: भारी सख्ती के बीच शुरू यूपी बोर्ड की परीक्षा

{फर्रुखाबाद से सतीश गुप्ता की रिपोर्ट }

फर्रुखाबाद जनपद में भारी सख्ती के बीच यूपी बोर्ड की हाई स्कूल के हिन्दी प्रश्न पत्र कीं परीक्षा शान्ति पूर्वक संपन्न हुई। हिंदी प्रश्न पत्र की परीक्षा में सेक्टर मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार पवन गुप्ता व केंद्र व्यवस्थापक गिरीश कुमार गंगवार ने परीक्षा कक्ष के निरीक्षण के दौरान एस एन एम इण्टर कालेज कायमगंज परीक्षा केन्द्र पर नकल करते नकल सामग्री सहित एक परीक्षार्थी को पकङकर कर रिपोर्ट दर्ज कराने हेतु कायमगंज कोतवाली में लिखित तहरीर दे दी है।

नकल करते पकङा गया परीक्षार्थी गौरव अनुक्रमांक 1334633 श्री जयबीर सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल हथवाया कटिया का हाई स्कूल का छात्र है। परीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन सिंह के साथ महात्मा गांधी इण्टर कालेज राजेपुर के परीक्षा केन्द्र व कन्ट्रोल रूम का औचक निरीक्षण कर बोर्ड परीक्षा का जायजा लिया।

वहीं परीक्षा के दौरान कायमगंज के जोनल मजिस्ट्रेट/ ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अमित आसेरी व सीओ अवनीश कुमार क्षेत्र के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर भ्रमण कर परीक्षा का जायजा लेते रहे।

सभी परीक्षा केन्द्रों पर पूर्ण रूप से नकल विहीन परीक्षा सम्पन्न होने पर जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने संतोष व्यक्त कर सभी जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, सचल दल प्रभारी सहित केन्द्र व्यवस्थापकों की सराहना की।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...