1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. फर्रुखाबाद: सम्पन्न हुआ प्रधान सम्मेलन कार्यक्रम

फर्रुखाबाद: सम्पन्न हुआ प्रधान सम्मेलन कार्यक्रम

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
फर्रुखाबाद: सम्पन्न हुआ प्रधान सम्मेलन कार्यक्रम

{ फर्रुखाबाद से सतीश गुप्ता की रिपोर्ट }

फर्रुखाबाद के नवभारत सभा भवन में जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में प्रधान सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह व मुख्य विकास अधिकारी डाॅ राजेन्द्र पेंसिया द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने वहां पर मौजूद प्रधानों को अवगत कराते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रत्येक ग्रामीणजनो का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का शुभारम्भ किया गया है।

उनकी मंशा है कि जनपद स्तर पर प्रत्येक रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में जनप्रतिनिधि/ग्राम प्रधान अवश्य रूप से प्रतिभाग कर अपना एवं अधिक से अधिक ग्रामीणों को उक्त मेले में ले जाकर स्वास्थ्य परीक्षण कराना सुनिश्चित करायें।

वहीं शासन की मंशा के अनुसार आगामी 2 मार्च से प्रारम्भ होने वाले सघन मिशन इन्द्र धनुष मे टीकाकरण से बंचित बच्चों को एएनएम की ड्यूलिस्ट में अवश्य रूप से शामिल करायें।

सभी ग्राम प्रधान सक्रिय होकर सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित कराने का कार्य करें। कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं के प्रचार-प्रसार में बहुत कमी देखी जाती है।

जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि स्वयं भ्रमण कर केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा स्वास्थ्य विभाग में संचालित योजनाओं का ग्रामों में जाकर व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार किया जाए।

सरकार की मंशा के अनुरूप स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी क्षेत्र में सक्रिय होकर कार्य करें। जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि स्वास्थ्य विभाग के कार्यों में सुधार नहीं पाया गया तो लिखित रूप से शासन को अवगत कराना सुनिश्चित किया जाएगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...