{ फर्रुखाबाद से सतीश गुप्ता की रिपोर्ट }
फर्रुखाबाद के जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने बढपुर ब्लाक की ग्राम पंचायत बरौन का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी ने ग्राम जूनियर हाई स्कूल में चौपाल लगाकर जनता से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी।

जन चौपाल के दौरान अधिकारियों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर कैम्प लगाकर पात्र लाभार्थियों के आवेदन पत्र भरबाने के निर्देश दिये। जन चौपाल के दौरान जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की तथा बच्चों को अन्नप्राशन कराया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी को जानकारी मिली कि प्रधान ने 4-5 वर्ष में ग्राम में कोई कार्य नहीं करवाया है जबकि ग्राम निधि के खाते 1 करोड़ 24 लाख रुपये पङे हुए हैं।

जिस पर जिलाधिकारी ने भारी नाराजगी व्यक्त कर ग्राम प्रधान शहनाज बेगम के पति इस्लामुद्दीन के साथ ही ग्राम विकास अधिकारी प्रमोद पाण्डेय को जमकर फटकार लगाते हुए खाते में सवा करोड़ रुपये होने के बावजूद विकास कार्य न कराने वाले प्रधान के अधिकार सीज करने के डीपीआरओ को निर्देश दिये।

वहीं मुख्य विकास अधिकारी डाॅ राजेन्द्र पेंसिया ने डीपीआरओ को हङकाते हुए कहा कि तुमने इस मामले में कोई कार्यवाही क्यों नहीं की।अब साल के अन्त में कोई कार्य नहीं हो पायेगा वहीं एक्शियन के बिलम्ब से पहुंचने पर जिलाधिकारी ने जमकर फटकार लगाते हुए विद्युत एवं वृद्धावस्था पेंशन के लिए ग्राम में कैम्प लगाने के निर्देश दिये।