उज्जैनः भारतीय किसान संघ ने किसानों की समस्याओं को लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। किसानों ने गेहूं खरीदी में देरी और नरवाई जलाने पर कार्रवाई को लेकर नाराजगी जताई।

मालवा प्रांत के तहत 115 तहसीलों में चल रहे इस अभियान के दौरान उज्जैन में भी किसानों ने 10 सूत्रीय मांगें रखीं। उनका कहना है कि गेहूं खरीदी में लगातार देरी हो रही है, जबकि कई किसानों के पास अनाज रखने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है और फसल खुले में पड़ी होने से मौसम का नुकसान हो रहा है।
नरवाई जलाना खेती की आवश्यक प्रक्रिया- भारतीय किसान संघ
वहीं नरवाई जलाने पर कार्रवाई का विरोध करते हुए किसानों ने इसे खेती की आवश्यक प्रक्रिया बताया और वैकल्पिक संसाधन उपलब्ध कराने की मांग की। किसान संघ ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा।
उज्जैन से संवाददाता प्रियंक की रिपोर्ट