नई दिल्ली : अक्सर आप जब भी अपने घरों या दफ्तरों में काम करते रहते है, तो अचानक आपसे किसी बर्तन या डिब्बे में रखा तेल या घी गिर जाता है, जिसे लेकर आपको अफसोस भी होता है। आप फिर उस गिरे हुए तेल या घी को उसी बर्तन में डाल देते है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन दोनों द्रवों का गिरना शुभ हैं या अशुभ।

आपको बता दें कि अधिकतर लोग इन दोनों द्रवों का गिरना अशुभ मानते है,जिसे लेकर वो तरह-तरह के उपाय भी करते है। इसके बावजूद भी उनके मन में घुसा हुआ वो डर बाहर नहीं निकलता। इन सभी पेशोपेश के बीच हम आपके लिए एक ऐसा ज्योतिषीय उपाय लेकर आये है, जिसे अपनाने से आपके घर की हर समस्या दूर हो जायेगी।
दुष्प्रभाव को कम करने के कुछ तरीके :-

तेल और घी शनि और बृहस्पति का होता है सूचक
तेल को शनि देवता का सूचक माना गया है। कोई भी काम करते समय अगर तेल गलती से गिर जाता है तो हमारे द्वारा किए गए कामों में समस्याएं उत्पन्न होने लगती है। आर्थिक स्थिति में उतार-चढाव आते है। वहीं दूसरी तरफ घी को बृहस्पति ग्रह का सूचक कहा जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार गुरू ग्रह धर्म के देवता माने जाते है। घी अगर गिरता है तो इसका मतलब है कि आपके परिवार के सदस्यों में मनमुटाव की स्थिति पैदा हो सकती है।

उसी बर्तन में ना रखें गिरा हुआ तेल या घी
कोई भी काम करते समय अगर तेल जमीन पर गिर जाता है तो उसे उसी बर्तन में उठाकर नहीं रखना चाहिए, जिस बर्तन में से तेल या घी गिरा है। और साथ ही साथ ना ही उसका दुबारा उपयोग करें वरना आपके हर काम में रूकावट पैदा हो सकती है। अगर आप जमीन पर गिरे हुए तेल या घी को बर्तन में डाल कर रखते हैं तो घर में दरिद्रता पैदा हो सकती है।

रोटी या चावल पर गिरा हुआ तेल लगाकर जानवर को खिलाएं
अगर तेल या घी जमीन पर गिर जाता है, तो उसके द्वारा पैदा हुए दोष को कम करने के लिए रोटी या चावल में गिरा हुआ तेल या घी लगाकर किसी भी जानवर को खिला दें, ऐसा करने से आपके जीवन से संबंधित दोष दूर हो जाएंगे।