1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. हिन्दू धर्म में अधिकमास का बड़ा महत्व है, जाने कैसे प्राप्त करे विष्णु जी की कृपा !

हिन्दू धर्म में अधिकमास का बड़ा महत्व है, जाने कैसे प्राप्त करे विष्णु जी की कृपा !

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
हिन्दू धर्म में अधिकमास का बड़ा महत्व है, जाने कैसे प्राप्त करे विष्णु जी की कृपा !

हमारे हिन्दू धर्म में अधिक मास का बड़ा महत्त्व माना जाता है और इस माह भगवान् श्री विष्णु को प्रसन्न करने का अद्भुत और पावन अवसर भक्तजनों के पास होता है। इस माह के स्वामी स्वयं श्री विष्णु माने जाते है।

आपको बता दे कि इस महीने में भगवान् श्री विष्णु के मंत्रों के जाप करने से बहुत अधिक पुण्य प्राप्त होता है। वहीं कुछ मंदिरों में पुरे माह भक्तजन भागवत पुराण का अध्ययन करते है।

दरअसल यह पुराण श्री हरि विष्णु को बहुत पसंद है और इसके श्रवण से माना जाता है कि वो प्रसन्न होते है।

हालांकि कोरोना महामारी के समय इस समय इतना मंदिरों में जाना संभव नहीं होता है तो आप अपने पूजाघर में ही पूजा कर सकते है और शास्त्रों और पुराणों का अध्ययन कर सकते है।

इस पुरे महीनें आपको सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत होकर सबसे पहले तो भगवान् सूर्य नारायण को जल चढ़ाना चाहिए और उसके बाद माता तुलसी को जल अर्पित करना चाहिए।

जो भी व्यक्ति इस पुरे माह माता तुलसी को रोज़ अर्पित करता है और रोज़ घी का दीपक जलाकर उनकी सेवा करता है उसे सदैव लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। जिस घर में लक्ष्मी जी रहती है वहां श्री विष्णु सदैव अपनी कृपा दृष्टि रखते है।

आज हम आपको श्री विष्णु का एक मन्त्र देते है जिसका आपको पूरा अधिक मास जाप करना है।

गोवर्धनधरं वन्दे गोपालं गोपरूपिणम्।

गोकुलोत्सवमीशानं गोविन्दं गोपिकाप्रियम्।।

यह एक ऐसा मन्त्र है जिसका जाप करने से आपको मोक्ष की प्राप्ति होती है।

अभी हाल ही में पितृ पक्ष खत्म हुआ है और श्री विष्णु की आराधना का समय अब शुरु हो गया है। यह माह 18 तारीख से शुरु हो गया है जो 16 अक्टूबर तक चलेगा। इसके बाद नवरात्र शुरु हो जाएंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...