1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. एवरग्रीन शो शक्तिमान के फैंस के लिए खुशखबरी, अब बनने वाली है सीरीज

एवरग्रीन शो शक्तिमान के फैंस के लिए खुशखबरी, अब बनने वाली है सीरीज

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एवरग्रीन शो शक्तिमान के फैंस के लिए खुशखबरी, अब बनने वाली है सीरीज

टीवी की दुनिया में कई पुराने शोज़ की वापसी हुई। इन शोज़ ने जमकर टीआरपी हासिल की। इनमें ही एक शो शामिल है शक्तिमान।

मुकेश खन्ना स्टारर इस शो का एक समय जबरदस्त दबदबा था। इसके फैंस आज भी मौजूद हैं। अब फैंस के लिए खुशख़बरी है।

https://www.instagram.com/p/CF1OHbWJP5b/?utm_source=ig_embed

शो के मेकर्स मुकेश खन्ना शक्तिमान के ऊपर एक ट्रायलॉजी लेकर आ रहे हैं। सीधे शब्दों में कहें, तो सुपरहीरो शक्तिमान के इर्द-गिर्द बने कुल तीन फ़िल्मों की सीरीज़ देखने को मिलेगी।

मुकेश खन्ना ने इस बारे में जानकारी अपने इंस्टाग्राम के जरिए दी। उन्होंने लिखा- ‘अब बात दुनिया को बताने लायक हो गई है कि शक्तिमान दोबारा अवतरित हो रहा है।

जी हां, शक्तिमान के दोस्तों, अब  ऑफ़िशियली ये बता रहा हूं कि मैं शक्तिमान 2 लेकर आ रहा हूं। वो भी टीवी चैनल या ओटीटी पर नहीं, बल्कि ट्रायलॉजी। तीन फ़िल्मों के रूप में  बड़े पर्दे पर।’

इस पोस्ट में उन्होंने आगे लिखा- ‘डिटेल धीरे-धीरे हम डिसक्लोज करेंगे। फिलहाल इतना बता सकता हूं एक बहुत बड़ा प्रोडक्शन हाउस के साथ हाथ मिलाया है, इस हिमालियन टॉस्क को अंजाम देने के लिए।

कह सकता हूं, जो कुछ बनेगा, वो कृष और रावन से बड़ा होगा। और ये शक्तिमान के लिए जायज भी है।’  बात दे की इससे पहले मुकेश खन्ना इस पर काम करने की सूचना दे चुके हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...