1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. IPL पर भी मंडरया कोरोना वायरस का साया, खाली रह सकते हैं स्टेडियम

IPL पर भी मंडरया कोरोना वायरस का साया, खाली रह सकते हैं स्टेडियम

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
IPL पर भी मंडरया कोरोना वायरस का साया, खाली रह सकते हैं स्टेडियम

कोरोना का साया इन दिनों चीन ही नहीं बल्कि दुनिया के कई देशों में देखने को मिल रहा है। अब यह वायरस धीरे-धीरे भारत में भी अपने पैर पसार रहा है। बता दे, कोरोना का साया अब आईपाएल पर भी देखने को मिल सकता है। भारत की सबसे मशहूर क्रिकेट लीग के शुरु होनें में अब 20 दिन से भी कम रह गए है।

खबरों की मानें तो आईपीएल सीजन-13 के आयोजन को टाला जा सकता है या फिर तारीखों में बदलाव किया जा सकता है। आईपीएल मैचों के दौरान दर्शकों से खचाखच भरे रहने वाले स्टेडियम भी इस बार वायरस के चलते सूने पड़ सकते हैं।

मीडिया में आ रहीं खबरों की माने तो इस बार के मैचों को बंद दरवाजों के अंदर करवाया जाए यानी कि स्टेडियम में दर्शकों को एंट्री ना दी जाए और अधिकारियों की उपस्थिति में सिर्फ खिलाड़ियों के बीच मैच करवाया जाए और उसका प्रसारण किया जाए।

मगर बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने आईपीएल के आयोजन को तय समय पर ही करवाने की बात कही है लेकिन बावजूद इसके स्वास्थ मंत्रालय अगले हफ्ते बीसीसीआई के साथ बैठक करेगा और अंतिम फैसला लेगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...