1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. नौकरी में आ रही है दिक्कत तो करें ये अचूक उपाय, मुट्ठी में होगा प्रमोशन…

नौकरी में आ रही है दिक्कत तो करें ये अचूक उपाय, मुट्ठी में होगा प्रमोशन…

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
नौकरी में आ रही है दिक्कत तो करें ये अचूक उपाय, मुट्ठी में होगा प्रमोशन…

नई दिल्ली: कई बार ऐसा होता है कि हम लोग अपनी लाइफ में काफी मेहनत करते है लेकिन फिर भी परिणाम जीरो मिलता है। ऐसे में हमें लगता है कि शायद हमारी योग्यता मे कोई कमी रह गयी हो लेकिन हर बार दोष हमारी योग्यता का नहीं हो सकता जी हां इन सभी में कई बार ग्रह चालों का भी काफी महत्व होता है। तो वहीं प्रमोशन होने के भी कई कारण हो सकते है, जैसे ग्रहों के दोष या फिर आप ऑफिस में जिस स्थान पर बैठते हैं, वहां के वास्तु दोष आदि। लेकिन ऐसे में आप घबराये नहीं बल्कि कुछ साधारण उपाय कर इन दोषों के प्रभाव को आप कम सकते है। इससे आपकी तरक्की के रास्ते भी खुल सकते हैं और आपकी मेहनत का परिणाम भी आपको जल्द मिल जाएगा। तो चलिए जानते है आखिर वो उपाय क्या है-

हो सकता है कि आप जिस जगह ऑफिस में बैठते हों वहां की सीटिंग पोजिशन ठीक ना हो, ऐसी स्थिति में आप अपनी टेबल पर भगवान श्रीगणेश की फोटो रखें। इससे आपकी तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं।

जिस जगह बैठकर आप काम करते हैं, वहां नियमित रूप से साफ-सफाई होनी चाहिए। गंदगी के कारण निगेटिव एनर्जी फैलती है जो आपके प्रमोशन में बाधा डाल सकती है।

घर से ऑफिस या किसी खास प्रोजेक्ट के लिए निकले तो दही-चीन खाकर निकलें। इसे बहुत ही शुभ माना जाता है।

जिस टेबल पर आप काम करते हैं, वहां बैठकर खाना न खाएं। इससे आपकी परेशानियां बनी रहेंगी।

अगर आपको बहुत गुस्सा आता है और ऑफिस में आपका विवाद होता रहता है तो किसी योग्य ज्योतिषी से पूछकर मोती की अंगूठी धारण करें।

प्रत्येक बुधवार को भगवान श्रीगणेश की पूजा करें और गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

अगर ग्रह दोषों के कारण प्रमोशन में बाधा आ रही है तो किसी योग्य ज्योतिषी से पूछकर उचित उपाय करें।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...