चीन से फैले कोरोना वायरस का असर अब तेजी से पूरी दुनिया पर पड़ रहा है। भारत बढते कोरोना के खतरे को देखते हुए गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने को संबोधित किया। अपने इस संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से रविवार 22 मार्च को सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक जनता कर्फ्यू लगाने की अपील की और लोगों से इस समर्थन करने को कहा।
प्रधानमंत्री ने अपील करते हुए कहा, कि इस जनता कर्फ्यू के दरमियान कोई भी नागरिक घरों से बाहर न निकले। न सड़क पर जाए। न सोसाइटी-मोहल्ले में लोग इकट्ठे हों। लोग अपने घरों में ही रहें। प्रधानमंत्री के इस ‘जनता कर्फ्यू’ अपील को खेल जगत के इन सितारों ने भी सपोर्ट किया है।
प्रधानमंत्री की इस अपील का समर्थन करते हुए टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने ट्वीट कर लिखा, ‘कोरोना के खतरे का सामना करने के लिए सतर्क, चौकस और जागरूक रहें। जिम्मेदार नागरिक के रूप में हमें अपनी सुरक्षा के लिए निर्धारित मानदंड का पालन करने की आवश्यकता है, जैसा कि हमारे माननीय प्रधानमंत्री जी के द्वारा घोषणा की गई है।