1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. इंग्लैण्ड विदेश में 500 टेस्ट मैच खेलने वाला बना पहला देश

इंग्लैण्ड विदेश में 500 टेस्ट मैच खेलने वाला बना पहला देश

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
इंग्लैण्ड विदेश में 500 टेस्ट मैच खेलने वाला बना पहला देश

इंग्लैण्ड को क्रिकेट का जन्मदाता कहा जाता है और अब उसने एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली है। जी हां, इंग्लैण्ड विदेशी धरती पर 500 टेस्ट मैच खेलने वाला पहला देश बन गया है। यह उपलब्धि उसने गुरूवार को शुरू हुए दक्षिण अफ्रिका के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में हासिल की है।

इंग्लैण्ड ने अपना पहला टेस्ट मैच 15 मार्च 1877 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। इंग्लैण्ड की टीम ने विदेशी जमीन पर अभी तक 149 मैच जीते है जबकि 182 में उसको हार का सामना करना पडा है। विदेशी धरती पर सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने के मामले में दूसरा नंबर ऑस्ट्रेलिया का आता है।

ऑस्ट्रेलिया ने विदेशी धरती पर 404 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उसको 147 मैचों में जीत और 125 मुकाबलो में उसको हार का सामना करना पड़ा जबकि 131 मैच ड्रॉ रहे।
अगर भारत की बात करे तो भारत ने विदेशी मैदान पर अभी तक 268 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमे से उसको 51 में जीत और 125 में हार का सामना करना पड़ा है जबकि 104 मैच ड्रॉ रहे।

दुनिया में सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने की बात करे तो उसमें भी सबसे पहला नाम इंग्लैण्ड का ही आता है। इंग्लैण्ड ने अभी तक 1021 टेस्ट मैच खेले हैं। जिसमें से उसने 369 मैच जीते हैं और 304 मैचों में हार हुई है। इस सूची में दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया है। ऑस्ट्रेलिया ने अभी तक कुल 830 टेस्ट मैच खेले हैं। वहीं तीसरे स्थान पर वेस्टइंडीज है, जिसने अभी तक कुल 545 टेस्ट मैच खेले हैं। चौथे स्थान पर नाम भारत हैं। भारत ने अभी तक कुल 540 टेस्ट मैच खेले हैं। अब इसके बाद नाम आता है पाकिस्तान का जिसने अब तक कुल 427 टेस्ट मैच खेले हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...