1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. देश में जारी कोरोना संकट के बीच एक और दवा के इमरजेंसी इस्तेमाल को मिली मंजूरी, कम होगी ऑक्सीजन पर निर्भरता

देश में जारी कोरोना संकट के बीच एक और दवा के इमरजेंसी इस्तेमाल को मिली मंजूरी, कम होगी ऑक्सीजन पर निर्भरता

By: Amit ranjan 
Updated:
देश में जारी कोरोना संकट के बीच एक और दवा के इमरजेंसी इस्तेमाल को मिली मंजूरी, कम होगी ऑक्सीजन पर निर्भरता

नई दिल्ली : देश में जारी कोरोना संकट के बीच DCGI ने एक और कोरोना की दवा को इमरजेंसी इस्तेमाल की मंज़ूरी दी गई है। जो कोरोना महामारी से लड़ने में काफी कारगार है। आपको बता दें कि डीसीजीआई ने डीआरडीओ की कोविड रोधी दवा 2-डीऑक्सी-डी-ग्लूकोज (2-डीजी) के इमरजेंसी इस्तेमाल की मंज़ूरी दे दी है। जिस दवा को डीआरडीओ ने डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज के साथ मिलकर तैयार किया है।

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक क्लिनिकल परीक्षण में सामने आया है कि 2-डीजी दवा अस्पताल में भर्ती मरीजों के तेजी से ठीक होने में मदद करती है। इसके अलावा इस दवा से मरीज़ की ऑक्सीजन पर अतिरिक्त निर्भरता भी कम होती है।

मंत्रालय का कहना है कि डीआरडीओ द्वारा विकसित ये दवा पाउडर के रूप में पैकेट में आती। मरीज़ को  कोविड रोधी दवा 2-डीजी को पानी में घोल कर पीना होता है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में  4,01,078 नए कोरोना मरीज मिल हैं। देश में पहली बार एक दिन में 4,187 लोगों ने दम तोड़ा है। महामारी के शुरू होने से लेकर अब तक एक दिन में जान गंवाने वालों का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। इसके साथ कोविड से मरने वालों की संख्या 2,38,270 पहुंच गई।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...