नई दिल्ली : रमजान के पाक महीने में आखिरी जुम्मे की नमाज अदा करन के बाद से लगातार लोगों में ये कयास लगाया जा रहा है कि ईद कब मनाया जायेगा और चांद का दीदार कब होगा। इसे लेकर लोग जहां 13 को ईद मनाने की बात कर रहे हैं तो कुछ लोग 14 को। क्योंकि ईद चांद के दीदार के बाद ही मनाया जाता है। जिसे लोग ईद-उल-फितर और मीठी ईद के नाम से भी जानते है।
इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक रमजान के पवित्र महीने का अंत और 1442 हिजरी के 10वें महीने की शुरुआत होगी। विश्व भर के मुसलमान ईद के त्योहार के दिन सुबह मस्जिदों में विशेष इबादत करते हैं।
भारत के अलग-अलग शहरों में चांद दीदार का समय (May 12, Source: Timeanddate.com)
दिल्लीः 7.02 PM
पटनाः 6.27 PM
लखनऊः 6:45 PM
अहमदाबादः 7.12 PM
आगराः 6.57 PM
औरंगाबादः 6.56 PM
मुंबईः 7.05 PM
हैदराबादः 6.40 PM
भोपालः 6.53 PM
बेंगलुरूः 6.37 PM
आपको बता दें कि ईद मनाने की तारीख चांद दिखने के हिसाब से ही तय होती है। जिस दिन चांद दिखता है उस दिन लोग एक दूसरे को चांद मुबारक कहकर बधाई देते हैं। ईद के दिन लोग सुबह जल्दी उठकर फज्र की नमाज अदा करते हैं। इसके बाद बधाईयों का सिलसिला शुरू हो जाता है। इस दिन लोग एक दूसरे के गले मिलते हैं और उपहार देते हैं। सभी रिश्तेदार और दोस्त एक दूसरे के घर जाकर भी बधाई देते हैं। हालांकि पिछले साल की ही भांति इस साल भी कोरोना काल को ध्यान में रखते हुए इस बार गले न मिलने और एक दूसरे के घर जाकर बधाई न देने की बात कही जा रही है। जिससे किसी तरह का कोई संक्रमण ना हो।