1. हिन्दी समाचार
  2. लाइफस्टाइल
  3. गुड़ खाने से दूर होती है आंखों की समस्या, जानिए और फायदे…

गुड़ खाने से दूर होती है आंखों की समस्या, जानिए और फायदे…

By: Amit ranjan 
Updated:
गुड़ खाने से दूर होती है आंखों की समस्या, जानिए और फायदे…

नई दिल्ली : अधिकतर लोग खाने के बाद गुड़ खाना पसंद करते है,लेकिन क्या आप जानते हैं कि टेस्ट के साथ-साथ गुड़ में हमारे स्वास्थ्य से जुड़े सेहत के कई राज छिपे हैं। आयुर्वेद के अनुसार गुड़ आपके पेट से संबंधित बीमारियों को दूर करता है। इससे पाचन क्रिया मजबूत बनती है और त्वचा में भी निखार आता है। आपको बता दें कि प्रतिदिन गुड़ खाने से आपका शरीर बहुत सी बीमारियों से दूर रहता है।

आइए जानते है किस-किस तरह से गुड़ आपके लिए लाभकारी है :-

गुड़ के सेवन से प्रदूषण का असर करें कम 

कोई भी व्यक्ति किसी भी कारखाने या फैक्ट्री में काम करता हैं, जहां पर प्रदूषण का लेवल सामान्य से अधिक  है, तो आपको रोज कम से कम 100 ग्राम गुड़ जरूर खाना चाहिए। गुड़ खाना खाने के साथ या खाना खाने के बाद खाने से आपके शरीर पर प्रदूषण का असर कम होने लगेगा।

गुड़ खाने से हड्डियों को मिलेगी मजबूती

गुड़ खाने से व्यक्ति की हड्डियों को मजबूती मिलती है। साथ ही साथ व्यक्ति के अगर जोड़ों में भी दर्द रहता है तो गुड़ के साथ अदरक खाना भी आपके लिए लाभदायक साबित होगा। बता दें कि आयुर्वेद के हिसाब से गुड़ में भरपूर मात्रा में कैल्‍शियम और फॉस्‍फोरस पाया जाता है। ये दोनों ही हड्डियों को मजबूती देने का काम करते है।

गुड़ का सेवन करने से दूर होगी खून की कमी

खून की कमी दूर करने के लिए हर व्यक्ति को गुड़ का सेवन करना चाहिए। वहीं वैज्ञानिक दृष्टिकोण से गुड़ के अंदर आयरन का बड़ा स्रोत होता है। अगर किसी भी व्यक्ति का हिमोग्‍लोबिन कम है, तो रोजाना गुड़ खाने से आपको फायदा जरूर होगा। इस कारण गर्भवती महिलाओं को डॉक्टर गुड़ खाने की सलाह जरूर देते हैं।

पित्त संबंधी रोगों को गुड़ करता है दूर

एनिमिया के मरीजों के लिए गुड़ बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है। यदि किसी भी व्यक्ति को खाने से पहले या खाने के बाद खट्टी डकार आती हैं तो गुड़, सेंधा नमक और काला नमक मिलाकर खाने से आराम मिलेगा। खाने के बाद गुड़ खाने से पाचन शक्ति अच्छी रहती है और भूख भी लगने लगती है।

सर्दी-जुकाम होने पर गुड़ होता है फायदेमंद

सर्दी-जुकाम में गुड़ का सेवन काफी असरदार होता है। काली मिर्च और अदरक के साथ गुड़ खाने से सर्दी-जुकाम में आराम मिलता है। अगर किसी भी व्यक्ति को खांसी की शिकायत है तो उस व्यक्ति को चीनी के बजाए गुड़ खाना चाहिए। आयुर्वेद के हिसाब से गुड़ को अदरक के साथ गर्म करके खाने से गले की खराश और जलन में राहत मिलती है।

ब्लड प्रेशर रहेगा नॉर्मल

अगर आप हाई ब्‍लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे है, तो गुड़ का सेवन करना आपके लिए वरदान साबित होगा। हाई ब्‍लड प्रेशर वाले लोगों को डॉक्टर हमेशा गुड़ खाने की सलाह जरूर देते है।

गुड़ का सेवन करने से शरीर रहता है एक्टिव

यदि किसी भी व्यक्ति के शरीर में कमजोरी है तो दूध के साथ गुड़ खाने से ताकत आएगी। यदि आपको दूध पसंद नहीं है तो एक कप पानी में पांच ग्राम गुड़, थोड़ा सा नींबू का रस और काला नमक मिलाकर पीने से थकान महसूस नहीं करेंगे।

गुड़ होता है आंखों के लिए फायदेमंद

अगर किसी व्यक्ति की आंखे कमजोर है या आपकी आंखों में किसी तरह की दिक्कत है तो आपके लिए गुड़ खाना लाभकारी रहेगा। गुड़ खाने से आंखों की कमजोरी दूर होती है। इतना ही नहीं गुड़ आंखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार साबित होता है।

माइग्रेन की प्रोबल्मस को दूर करता है गुड़

ज्यादातर व्यक्तियों को माइग्रेन की शिकायत हमेशा मिलती है। जिसके चलते उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। गुड़ का सेवन करने से माइग्रेन की शिकायत दूर हो जाती है, व्यक्ति को रोजाना गुड़ खाने से आपका दिमाग मजबूत बना रहेगा और याददाश्त भी अच्‍छी रहेगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...