1. हिन्दी समाचार
  2. लाइफस्टाइल
  3. क्या आपके अंडरआर्म्स की स्कीन भी है ब्लैक? अपनाये ये आसान Tips और पायें हिरोइनों जैसी गोरी चिट्टी अंडरआर्म्स

क्या आपके अंडरआर्म्स की स्कीन भी है ब्लैक? अपनाये ये आसान Tips और पायें हिरोइनों जैसी गोरी चिट्टी अंडरआर्म्स

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
क्या आपके अंडरआर्म्स की स्कीन भी है ब्लैक? अपनाये ये आसान Tips और पायें हिरोइनों जैसी गोरी चिट्टी अंडरआर्म्स

रिपोर्ट: गीतांजली लोहनी

नई दिल्ली: फैशन के इस दौर में सभी को खूबसूरत दिखने की चाह होती है खासकर लड़कियां और महिलाएं खूबसूरत और जवां दिखने के लिए कई तरह के ब्यूटी प्रोडेक्ट्स का यूज करती है। लेकिन इससे वो अपने चेहरे और बालों को रिपेयर करने में भले ही सफल हो जाती होंगी लेकिन कई लड़किया अपने डार्क अंडरआर्म्स को लेकर बेहद परेशान रहती है। घरेलू उपायों के साथ-साथ कई बार पार्लर के चक्कर काटने पर भी लड़कियों के अंडरआर्म्स ब्लैक ही दिखते है। तो अगर आप भी चाहती है एक्ट्रेस जैसी एकदम गोरी और स्मूद अंडरआर्म्स तो अपनाये ये कुछ सिंगल टिप्स और पाये एकदम ग्लोइंग अंडरआर्म्स-

कई लड़कियां अपने डार्क अंडरआर्म्स की वजह से स्लीवलेस ड्रेस पहनने से हिचकिचाती हैं। अगर आप भी उन लड़कियों में शामिल है तो  हर दिन अपनी बॉडी और चेहरे के साथ-साथ अपने अंडरआर्म्स को भी मॉइस्चराइज करें ।अंडरआर्म्स जो है वो हर वक्त कपड़ों के संपर्क में रहते हैं। तो ऐसे में वो बार-बार कपड़ों से घिसते रहते हैं। जिस वजह से उन्हें मॉइस्चराइज करते रहना काफी जरुरी है। ऐसा करने से वहां नमी लॉक रहेगी और स्किन का कालापन दूर होता है।

चेहरे की तरह अंडरआर्म्स में भी डेड स्किन जमा होती है। इस वजह से वहां की स्किन डार्क हो जाती है। इस समस्या से बचने के लिए हफ्ते में एक बार अंडरआर्म्स को स्क्रब करें। लेकिन याद रहें नेचुरल चीजों का उपयोग करें क्यूंकि वहां की स्किन काफी सेंसेटिव होती है।

अगर आप अंडरआर्म्स से बाल हटा रही है तो शेविंग की जगह वैक्स करें। वैक्स करने से वहां की डेड स्किन भी हट जाएगी और स्किन का शेड लाइट नजर आएगा।

आपने कई एड देखे होंगे जो कुछ दिनों में अंडरआर्म्स गोरे करने का दावा करते हैं। गल्ती से भी इन्हें यूज ना करें। इनमें मौजूद हार्मफुल केमिकल्स आपकी स्किन को हमेशा के लिए डैमेज कर सकती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...