1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. कोरोना वायरस के चलते इन बड़े टूर्नामेंट को करना पड़ा रद्द

कोरोना वायरस के चलते इन बड़े टूर्नामेंट को करना पड़ा रद्द

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कोरोना वायरस के चलते इन बड़े टूर्नामेंट को करना पड़ा रद्द

कोरोना वायरस का कहर इन दिनों दुनिया के बहुत से देशों पर देखने को मिल रहा है। कोरोना के अभी तक दुनिया भर में एक लाख से अधिक मामलें सामने आ चुके है। तो वहीं इससे 3000 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। अब इस वायरस का असर खेलों पर भी देखने को मिल रहा है।

वैसे तो स्पोर्ट्स के सारे इवेंट तय समय पर होते है। लेकिन कोरोना के चलते निश्चित तौर पर खिलाड़ियों की तैयारी पर गहरा प्रभाव पड़ता है। साथ ही साथ आयोजकों पर भी इसका बुरा असर पड़ता है। कोरोना वायरस की वजह से भारतीय फुटबॉल टीम के फीफा वर्ल्ड कप 2022 क्वालीफायर और चीन में होने वाले एएफसी एशियन कप संयुक्त क्वालिफिकेशन राउंड-2 के मैचों को स्थगित कर दिया गया है।

दिल्ली की कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में 15 मार्च से होने वाला राइफल, पिस्टल, शॉटगन शूटिंग विश्व कप कोरोनावायरस की भेंट चढ़ गया। इंटरनेशनल शूटिंग स्पोट्र्स फेडरेशन की ओर से इस विश्व कप को अनिश्चितकालीन के लिए स्थगित कर दिया गया है।

आईएसएसएफ ने 16 अप्रैल से टोक्यो में होने वाली ओलंपिक टेस्ट इवेंट को भी रद्द कर दिया गया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...