सीरियल ‘अनुपमा’ में दर्शकों को हर दिन कुछ नया देखने को मिल रहा है। जारी ट्रैक के मुताबिक, अनुपमा औऱ सारा परिवार पतंग उड़ाने छत पर होते है।
सब खूब मस्ती और हंगामा करते है। काव्या वनराज को अनुपमा के साथ देखकर गुस्सा हो जाती है।
आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि काव्या जानबूझकर पतंग के मांझे से अपना हाथ काट लेती है। काव्या के हाथ से खून निकलने लगता है। ये देखकर नंदिनी जोर से चिल्लाती है और उसके पास चली जाती है।
काव्या सोचती है कि वनराज जो अनुपमा के पास खड़ा है, उसके पास आ जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं होता। वनराज काव्या के पास नहीं जाता।
पिछले एपिसोड में आपने देखा कि काव्या सोचती है कि आज फिर इस पर्व में वनराज उसके साथ नहीं है, लेकिन वो इस बार उससे ज्यादा दूर नहीं है।
समर काव्या के घर जाकर उसे बुलाकर लाता है। इस बीच समर को नंदिनी की डायरी लगती है, जिसे वो पढ़ने लगता है। उस डायरी में समर के बारे में बहुत कुछ लिखा होता है। समर ये सब पढ़कर काफी खुश हो जाता है और उसे गले लगा लेता है।