1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. सीरियल अनुपमा में दिखेगा ड्रामा का डबल डोज, वनराज अनुपमा से मांगे माफीं?

सीरियल अनुपमा में दिखेगा ड्रामा का डबल डोज, वनराज अनुपमा से मांगे माफीं?

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सीरियल अनुपमा में दिखेगा ड्रामा का डबल डोज, वनराज अनुपमा से मांगे माफीं?

मुबंई: सीरियल ‘अनुपमा’ की दिलचस्‍प कहानी लोगों को बांधे हुए है। शो में नया मोड़ आनेवाला है।  जारी ट्रैक के अनुसार, वनराज शाह हाउस में हैं और अनुपमा उनकी देखभाल कर रही है।


आपको बता दे, आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सब लोग के जाने के बाद वनराज अनुपमा को रोक लेता है और दूसरा मौका मांगता है। वो कहता है कि उसे वो माफ कर दें औऱ उसे एक्सेप्ट कर ले। वनराज कहता है मुझे फिर से तुमसे प्यार हो गया है औऱ मैं चाहता हूं कि तुम इस हमारे रिश्ते को एक मौका दो।

अनुपमा ये सुनकर रोने लगती है और कहती है कि मैं पहले आपकी शक्ल भी नहीं देखना चाहती थी, लेकिन जब उस दिन आपको गाड़ी के पास देखा तो मुझे समझ आया कि 25 सालों का रिश्ता इतनी जल्दी खत्म नहीं हो सकता। अनुपमा कहती है कि आप मेरे विश्वास को तोड़ तो नहीं देंगे ना। इसके जवाब में वनराज कहता है कि वो उसका यकीन फिर से नहीं तोड़ने वाला।

आपको बता दें कि ये सब वनराज का एक सपना होता है। सारी चीजें वो सब सोच रहा होता है। जब उसका सपना टूटता है तो वो अपने सामने अनुपमा को देखता है और कहता है कि वो अपने दिल की बात अनुपमा से कह देगा। इधर काव्या वनराज का बर्ताव देखकर हैरान होती है औऱ कहती है कि उसने मुझे एक बार भी कॉल नहीं किया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...