1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. इन लोगों से प्यार करने पर नहीं मिलता धोखा, जानें आचार्य चाणक्य का तर्क

इन लोगों से प्यार करने पर नहीं मिलता धोखा, जानें आचार्य चाणक्य का तर्क

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
इन लोगों से प्यार करने पर नहीं मिलता धोखा, जानें आचार्य चाणक्य का तर्क

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: आचार्य चाणक्य का नाम आते ही लोगो में विद्वता आनी शुरु हो जाती है। इतना ही नहीं चाणक्य ने अपनी नीति और विद्वाता से चंद्रगुप्त मौर्य को राजगद्दी पर बैठा दिया था। इस विद्वान ने राजनीति,अर्थनीति,कृषि,समाजनीति आदि ग्रंथो की रचना की थी। जिसके बाद दुनिया ने इन विषयों को पहली बार देखा है। आज हम आचार्य चाणक्य के नीतिशास्त्र के उस नीति की बात करेंगे, जिसमें उन्होने बताया है कि इस गुणों वाले व्यक्ति को प्यार करने से जीवन में कभी नहीं मिलेगा धोखा, आइये जानते हैं, चाणक्य के दिए तर्क…

आचार्य चाणक्य एक श्लोक के माध्यम से बताते हैं कि मनुष्य को कैसे व्यक्ति से प्यार, कहां नौकरी करनी है।

समाने शोभते प्रीती राज्ञि सेवा च शोभते।

वाणिज्यं व्यवहारेषु स्त्री दिव्या शोभते गृहे॥

आचार्य चाणक्य ने इस श्लोक के माध्यम से बताया कि व्यक्ति को किसी से प्रेम करने के मामले में हमेशा सचेत रहने चाहिए। आचार्य ने तर्क दिया प्रेम बराबरी वाले व्यक्ति से ही करना चाहिए। वहीं उन्होने नौकरी के बारें में कहा कि नौकरी करनी हो तो हमेशा राजा की नौकरी करनी चाहिए। उन्होने कहा कि काम या व्यापार में सबसे ज्यादा अच्छा व्यापार करना है। वहीं उन्होने आगे कहा कि उत्तम गुणों वाली स्त्री जीवन को एक दूसरे मुकाम पर ले जाने में अहम भूमिका निभाती है।

आचार्य चाणक्य़ ने इन सारी बातों पर तर्क दिया है। उन्होने तर्क देते हुए कहा कि अपनी बराबरी वाली व्यक्ति से प्रेम करने शोभा बढ़ती है। इसी प्रकार यदि व्यक्ति को नौकरी तथा किसी सेवा कार्य में जाना है तो उसे प्रयत्न करना चाहिए कि सरकारी सेवा प्राप्त हो, क्योंकि उसमें एक बार प्रवेश करने पर अवकाश प्राप्त होने तक किसी विशेष प्रकार का झंझट नहीं रहता। गुणयुक्त स्त्री से घर की शोभा बढ़ती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...