1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी की कोरोना संक्रमित, एक्ट्रेस पद्मा लक्ष्मी कसा तंज

डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी की कोरोना संक्रमित, एक्ट्रेस पद्मा लक्ष्मी कसा तंज

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी की कोरोना संक्रमित, एक्ट्रेस पद्मा लक्ष्मी कसा तंज

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी की कोरोना वायरस टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस बात की जानकारी डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया ट्रंप ने अपने ट्विटर एकाउंट पर दी है।

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ट्वीट में लिखा है, ‘आज रात मेरी और मेलानिया की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हम अपनी क्वॉरन्टीन और रिकवरी प्रक्रिया जल्द शुरू करेंगे.’ वहीं ट्रंप को लेकर सोशल मीडिया पर खूब रिएक्शन आ रहे हैं।

एक्ट्रेस, मॉडल और फूड एक्सपर्ट पद्मा लक्ष्मी ने डोनाल्ड ट्रंप को लेकर ट्वीट किया है। यही नहीं, पद्मा लक्ष्मी ने अपने ट्वीट में मास्क न पहनने को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति पर तंज भी कसा है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर तंज कसते हुए पद्मा लक्ष्मी ने ट्वीट किया है, ‘ट्रंप ने बाइडन पर की ओर इशारा करते हुए कहा था, ‘मैं उसकी तरह मास्क नहीं पहनता।

आप जब भी उसे देखते हैं, उसने मास्क ही पहन रखा होता है…’ दो दिन बाद…’ इस तरह पद्मा लक्ष्मी ने मास्क न पहनने के लिए डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधा है। उनका यह ट्वीट खूब पढ़ा जा रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...