1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. नंबर एक टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल का 20वां ग्रैंड स्लैम जितने का टूटा सपना

नंबर एक टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल का 20वां ग्रैंड स्लैम जितने का टूटा सपना

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
नंबर एक टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल का 20वां ग्रैंड स्लैम जितने का टूटा सपना

विश्व के नंबर एक खिलाड़ी राफेल नडाल ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थीम के हाथों हारकर उलट फेर का शिकार हो गए। इस हार के बाद राफेल नडाल के 20वां ग्रैंड स्लैम जीतने का सपना भी टूट गया। तो वहीं इस जीत के साथ थीम ने ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

नडाल ने फ्रेंच ओपन के पिछले दो फाइनल मैचों में थीम को हराया था, जिसका थीम मेलबर्न में बदला चुकता करने में सफल रहे उन्होंने स्पेन के दिग्गज नडाल को कड़े मुकाबले में 7-6 , 7-6 , 4-6, 7-6 से हराकर उनकी 20वें ग्रैंड स्लैम खिताब की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले दूसरे ऑस्ट्रियाई खिलाड़ी बने थीम ने कहा, ‘सभी मैच बहुत अच्छे स्तर पर खेले गए। मुझे लगता है कि हम दोनों बेहतरीन फॉर्म में हैं’ आगे थीम ने कहा कि, ‘आज मैं महत्वपूर्ण मौकों पर भाग्यशाली रहा। यह जरूरी था क्योंकि वह सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में से एक हैं, उन्हें हराने के लिए आपको भाग्य की भी जरूरत पड़ती है।’

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...